
हाइलाइट्स
कहा, वर्ल्डकप की ट्रॉफी दूसरी बार आ सकती है पाकिस्तान
प्लेयर फिट रहे, प्लान के अनुसार खेले तो चैंपियन बनने के अच्छे चांस
नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) का मानना है कि उनके देश की टीम में इस वर्ष के अंत में आयोजित होने वाली आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप (ICC Men’s Cricket World Cup)की क्षमता है. बाएं हाथ के गेंदबाज अकरम, इमरान खान की कप्तानी वाली उस मशहूर पाकिस्तानी टीम (Pakistan cricket Team)के प्रमुख सदस्य थे जो वर्ष 1992 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में आयोजित वर्ल्डकप में चैंपियन बनी थी. इस दिग्गज क्रिकेटर का मानना है कि यदि टीम के प्रमुख प्लेयर फिट और फॉर्म में रहे तो इस वर्ष के अंत में वर्ल्डकप ट्रॉफी दूसरी बार पाकिस्तान आ सकती है.
पाकिस्तानी टीम की बागडोर से इस समय नंबर वन वनडे बैट्समैन बाबर आजम (Babar Azam)के हाथों में हैं और टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को अच्छा मिश्रण है. बाबर के अलावा टीम में मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और फखर जमां जैसे उम्दा बैटर हैं जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह की तिकड़ी का अहम रोल होगा.
आईसीसी से बातचीत में अकरम ने कहा, हमारी वनडे टीम बहूत अच्छी है और आज के समय के महान प्लेयर्स में से एक, बाबर इसकी अगुवाई कर रहे हैं. यदि वे फिट रहे और योजना के अनुरूप खेले तो उनकी विजेता बनने के अच्छे चांस हैं क्योंकि वर्ल्डकप का आयोजन हमारे जैसी कंडीशन में भारत में हो रहा है.’ बाबर की बात करें तो वे इस समय शानदार फॉर्म में हैं और अपनी 18 वनडे सेंचुरी में से 8 उन्होंने 2019 के वर्ल्डकप के बाद बनाई हैं.
बाबर की बैटिंग के मुरीद अकरम ने कहा, वह पाकिस्तान का प्रमुख प्लेयर है और समय के साथ बेहतर होता जाएगा. पूर्व पाकिस्तानी प्लेयर ने कहा, ‘वह (बाबर ) जो कुछ भी करता हैं, पूरा देश उसे फॉलो करता है. टी20 हो, वनडे या फिर टेस्ट क्रिकेट, उसे देखने क्रिकेटप्रेमी स्टेडियम पहुंचते हैं, वह बेहतरीन कवर ड्राइव लगाता है.’
.
Tags: Cricket, Icc world cup, Pakistan cricket team, Wasim Akram
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 21:13 IST






