अमरनाथ खुफा की सुरक्षा के लिए की जाएगी इस विशेष फोर्स की तैनाती, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्‍ली.  पिछले साल अमरनाथ यात्रा के दौरान गुफा के पास आई आपदा के चलते इस साल अमरनाथ गुफा की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी और एनडीआरएफ को तैनात किया गया है. गृह मंत्रालय में आज हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया है. गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आईटीबीपी के डीजी, बीएसएफ के डीजी, एनडीआरएफ के डीजी, सीआरपीएफ के डीजी के अलावा आईबी और रॉ चीफ मौजूद थे. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को आज अंतिम रूप दिया गया. यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से होगी, जो अगले 62 दिनों तक चलेगी.

Tags: Amarnath Yatra, Home ministry, ITBP

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More