एमएस धोनी ने कंपनी को कर दिया फ्री में प्रमोट! 3 घंटे में हो गया बड़ा फायदा, विराट कोहली चार्ज करते करोड़ो रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट कोहली की नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये पार पहुंच चुकी है.
एमएस धोनी भी अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं.

नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक हैं. दोनों की तुलना की जाए तो नेट वर्थ के मामले में विराट कोहली एक कदम धोनी से आगे नजर आते हैं. कहीं न कहीं इसकी वजह सोशल मीडिया पर एक्टिव होना भी हो सकती है. विराट सोशल मीडिया पर अपने ब्रांड होने का फायदा उठाते हुए कई चीजों का प्रचार करते हैं और करोड़ो छापते हैं. लेकिन धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं लेकिन अब धोनी ने एक कंपनी का फ्री में प्रचार कर दिया है जिसका उसे बड़ा फायदा मिला है.

एमएस धोनी का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें एयरहोस्टेस द्वारा धोनी को कुछ चॉकलेट के साथ स्पेशल नोट दिया जाता है. धोनी ने उसमें से सिर्फ एक खजूर का पैकेट उठाया. वीडियो में एमएस धोनी टैब पर कैंडी क्रश खेलते नजर आते हैं, जिसके बाद फैंस उनके गेंमिंग अंदाज से काफी खुश हुए. सोशल मीडिया पर यह गेम काफी ट्रेंड करने लगा. धोनी की वीडियो के बाद कैंडी क्रश 3 घंटे में ही बड़ा फायदा हो गया. देखते ही देखते इस गेम को 36 लाख लोगों ने डाउनलोड किया है. हालांकि यह बात कैंडी क्रश के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से नहीं जाहिर की गई है बल्कि एक ट्वीट वायरल हुआ जिसमें लिखा गया है, ‘हमने 3.6 मिलियन नए डाउनलोड पाए हैं केवल 3 घंटे में. इंडियन क्रिकेट के लीजेंड एमएस धोनी को धन्यवाद. हम इंडिया में ट्रेंड कर रहे थे केवल आपकी वजह से, टीम कैंडी क्रश सागा.’

कैंडी क्रश की तरफ से किए गए दो ट्वीट

पाकिस्तान की मांग ठुकराने पर बवाल, ICC के कड़े फैसले के बाद चली चाल, पाक टीम का वर्ल्ड कप में खेलना पक्का नहीं !

इस वीडियो को लेकर कैंडी क्रश सागा के आधिकारिक अकाउंट ट्वीट देखने को मिला. जिसमें धोनी को कैंडी क्रश खेलने पर सैल्यूट किया गया है. इस तरह फ्री में धोनी के हाथों इस गेम कंपनी का प्रचार हो गया. यदि सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली यही काम करते तो वो इसका करोड़ो रुपये चार्ज करते. एक रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली की नेटवर्थ 1050 करोड़ रुपये हो गई है. वह अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट का लगभग 8-10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

Tags: Ms dhoni, Team india, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें