वैगनर आर्मी के चीफ को सताया हत्या का डर, पुतिन से जान बचाने के लिए चुना ऐसा ‘होटल रूम’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. रूस से वेगनर ग्रुप द्वारा सैन्‍य-विद्रोह की शुरुआत करने का मामला अब शांत होता नजर आ रहा है. रूसी सरकार ने इस संबंध में दर्ज किया गया मुकदमा भी वापस ले लिया है. इन सबके बीच यह खबर सामने आ रही है कि वेगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन को अपनी जान का खतरा मंडरा रहा है. वो इस वक्‍त बेलारूस में छुपे हुए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने दावा किया कि वेगनर प्रमुख बेलारूस की राजधानी मिन्‍स्‍क एक ऐसे होटल में छुपे हैं जिसमें खिड़की तक नहीं है.

रिपोर्ट में बताया गया कि वैगनर नेता को विद्रोह समाप्त करने के बाद एक समझौते के तहत बेलारूस भागने के लिए कहा गया था. उन्‍हें आखिरी बार सार्वजनिक रूप से अपने सैनिकों को बुलाने के बाद दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में देखा गया था. तभी से उनके ठिकाने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन अमेरिकी सीनेट इंटेलिजेंस के अध्यक्ष मार्क वार्नर ने एनबीसी न्यूज को बताया कि प्रिगोझिन मिन्स्क में हैं. अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘मैं समझता हूं, जब मैं ऑन एयर आ रहा था, तब वो कह रहा था कि वो  मिन्स्क में है और वह वास्तव में है. यह केवल एक रिपोर्ट है कि वह मिन्स्क के एकमात्र होटलों में से एक में है जिसमें कोई खिड़कियां नहीं हैं,”

संधी के तहत भागा बेलारूस 
यह कदम येवगेनी प्रिगोझिन को हत्या के प्रयासों से बचाने के लिए हो सकता है. ऐसा तब हुआ जब रूस की तरफ से यह दावा किया गया कि येवगेनी प्रिगोझिन के बारे में कोई जानकारी नहीं है. प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा कि विद्रोह को समाप्त करने वाले समझौते को लागू किया जा रहा है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमेशा अपनी बात रखी है. सौदे की शर्तों में प्रिगोझिन का बेलारूस में स्थानांतरित होना भी शामिल था. वह और उसके भाड़े के लड़ाके आपराधिक आरोपों से बच जाएंगे, संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने अपनी जांच बंद कर दी है.

Tags: International news, International news in hindi, Russia ukraine war

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें