भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, वंशवाद… पीएम मोदी ने विपक्ष पर खूब किए प्रहार, जानें ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत रैली’ में कही खास बातें

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण, वंशवाद तथा जातिवाद की राजनीति को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि वह तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के बजाए ‘संतुष्टिकरण’ के रास्ते पर चलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में कई बातें कहीं जो भारत के लिए उनके दृष्टिकोण, पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके संदेश और ऐसे अन्य मुद्दों के बारे में जानकारी देती हैं. पढ़ें पीएम मोदी के भाषण के कुछ मुख्य अंश…

भ्रष्टाचार की बिल्कुल मनाही
प्रधानमंत्री ने अपनी रैली भ्रष्टाचार  विस्तार से बात की. यहां उन्होंने कहा कि, ‘हाल ही में राजनीतिक विमर्श में एक बिल्कुल नए शब्द की एंट्री हुई है, जो है ‘गारंटी’. भाजपा के कार्यकर्ताओं की ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि लोगों को बताएं कि असल में ये विपक्षी दल किस चीज की गारंटी हैं. ये सारे विपक्षी दल गारंटी हैं- भ्रष्टाचार की, ये गारंटी हैं – लाखों करोड़ रुपए के घोटालों की.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान, बांग्लादेश में 3 तलाक क्यों नहीं?’ पीएम मोदी ने की समान नागरिक संहिता की पुरजोर वकालत

उन्होंने यह भी कहा कि ‘कुछ दिन पहले विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेताओं की मुलाकात हुई थी. अगर इन लोगों का इतिहास देखा जाए तो ये कम से कम 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी देते हैं.

जल जीवन मिशन ने बदली गांवों की जिंदगी
पीएम मोदी ने भोपाल रैली में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के बारे में बात करते हुए कहा कि जेजेएम देश में ग्रामीण बुनियादी ढांचे (9 करोड़ से अधिक नल जल कनेक्शन) को बदल रहा है. बुनियादी ढांचे में बदलाव के अलावा, जेजेएम सामाजिक परिवर्तन का अग्रदूत रहा है. मध्य प्रदेश में कुछ ऐसे गांव हुआ करते थे, जहां पानी सल्पाई का कोई कनेक्शन नहीं था, और लोग उन गांवों में अपनी बेटियों की शादी करने से मना कर देते थे. अब जेजेएम के बाद यह अतीत की बात हो गई है. ये एक बड़ा बदलाव है.

तुष्टीकरण की राजनीति स्वीकार्य नहीं
पीएम मोदी ने यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपनी पार्टी के लिए जीते हैं, पार्टी का ही भला करना चाहते हैं. वे यह सब इसलिए करते हैं, क्योंकि उन्हें भ्रष्टाचार, कमीशन, कट मनी में अपना हिस्सा मिलता है. उन्होंने जो रास्ता चुना है उसमें ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है. वह मार्ग तुष्टीकरण का है. दूसरी ओर, बीजेपी ने तुष्टीकरण के रास्ते पर नहीं चलने का फैसला किया है. हमारा मानना है कि देश का भला संतुष्टि (संतुष्टिकरण) में है.

‘वंशवाद की राजनीति से हो रहा देश को नुकसान’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैली में वंशवाद की राजनीति के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि यह कैसे युवाओं को नुकसान पहुंचाता है. उन्होंने कहा, ‘यदी आप गांधी परिवार के बेटे-बेटियों का कल्याण चाहते हैं तो कांग्रेस को वोट दें. यदि आप यादव परिवार के बेटे-बेटियों का कल्याण चाहते हैं तो सपा को वोट दें. अगर आप लालू परिवार के बेटे-बेटियों का कल्याण चाहते हैं तो राजद को वोट दें. अगर आप शरद पवार परिवार के बेटे-बेटियों का कल्याण चाहते हैं तो एनसीपी को वोट दें. अगर आप अब्दुल्ला परिवार के बेटे-बेटियों का कल्याण चाहते हैं तो नेशनल कॉन्फ्रेंस को वोट दें. लेकिन अगर आप अपने बेटे, अपनी बेटी और अपने परिवार का कल्याण चाहते हैं तो भाजपा को वोट दें.’

ये भी पढ़ें- तीन तलाक, यूसीसी और तुष्टिकरण की राजनीति… MP से विपक्ष पर PM मोदी का प्रहार, 15 प्वॉइंट में जानें

महंगाई पर भी बात
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बारे में बात की कि भारत ने महंगाई को कैसे कंट्रोल किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड संकट और यूक्रेन युद्ध के बावजूद महंगाई को काबू में रखा है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारे पड़ोसी देश महंगाई से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान में महंगाई दर 38 फीसदी से ज्यादा है. श्रीलंका 25 फीसदी महंगाई दर से जूझ रहा है. बांग्लादेश में महंगाई की दर लगभग 10 प्रतिशत है. वहीं भारत में महंगाई की दर 5 प्रतिशत से कम है.’

‘हर वर्ग के प्रयासों को दिशा देने का माध्यम बनें बीजेपी कार्यकर्ता’
पीएम मोदी ने इस बारे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें समाज के अंदर समाज के हर वर्ग के प्रयासों को दिशा देने का माध्यम बनना चाहिए. उन्होंने गांव-गांव, शहर-शहर जाकर काम करने को कहते हुए विकास के प्रयासों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा.

जातिवाद को लेकर विपक्ष पर प्रहार
प्रधानमंत्री ने तुष्टीकरण की राजनीति की आलोचना करते हुए लोगों को जाति के आधार पर बांटने को लेकर विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने जिक्र किया कि ‘यूपी, बिहार, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु की विभिन्न जातियां कैसे जाति की राजनीति से पीड़ित हैं.

Tags: BJP rally, PM Modi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More