ऑटो में छिपकर बैठा था खतरनाक सांप, हक्के-बक्के रह गए लोग, Video में देखें आगे क्या हुआ

कोरबा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा (Korba) जिले में कुछ दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है. इस दौरान बिलों में बारिश का पानी भरने की वजह से सांप बाहर आते है. इसके साथ ही जिले में लगातार सांप निकल रहें. जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लगातार सांप निकलने की जानकारी सामने आ रही है. ऐसा ही ताजा मामला सोमवार रात सुनालियां पुल के पास देखने को मिला. पास ही पानी टंकी के करीब  बस्ती के बिच खड़ी ऑटो में अचानक अजगर सांप पेट्रोल टंकी के पास घूस गया.

तभी किसी की नजर उस पर पड़ी. फिर क्या था देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. अजगर को निकालने का भरपूर प्रयास लोग करने लगे. फिर लोगों को पता चला कि यह सांप अजगर है और एक बार अपनी ताकत का इस्तमाल करें तो 10 आदमी भी उसको खीच नहीं पाएंगे. आखिरकार थक हार कर लोगों ने इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के अध्यक्ष  जितेन्द्र सारथी को दिया.

” isDesktop=”true” id=”6680203″ >

सांप का किया गया रेस्क्यू

जानकारी मिलने ही जितेन्द्र ने फौरन अपने टीम के सदस्य देवाआशीष और राजू को मौके पर भेजा. इसके बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया. अजगर पेट्रोल टंकी के पास इस तरफ से जकड़ कर बैठ गया था कि उसे निकाल ही नहीं पा रहे थे. फिर करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद अजगर को ऑटो से बाहर निकाला गया, जिसको देखकर लोग हक्के बक्के रह गए. फिर उसे सुरक्षित बोरे में रखा गया, तब जाकर सभी ने राहत भरी सास ली. अजगर सांप को  जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: पुष्कर ही नहीं यहां भी मौजूद है ब्रह्मा मंदिर, काले पत्थर में तराशी गई मूर्ती, माना जाता है 150 साल पुराना

मौके पर मौजूद हरी दास महंत ने बताया कि स्नेक रेस्क्यू टीम फायर ब्रिगेड से भी तेज हैं. 10 मिनट के भीतर टीम पहुंच गई थी. बहुत मेहनत किया गया. रेस्क्यू टीम की वजह से हम सुरक्षित महसूस करते हैं. जितेन्द्र सारथी ने बताया कि अभी दो-तीन दिनों से बहुत ही ज्यादा रेस्क्यू कॉल आ रहे है. पास के रेस्क्यू में तो कोई दिक्कत नहीं हो रहा, पर दूर से जो रेस्क्यू कॉल आ रहे, जैसे दीपका, छुरी, तिवारता, करतला , हरदीबाजार और दूर दराज गांव से तो बहुत ज्यादा परेशानी हो रहा. पर जिम्मेदारी होने के कारण हमारा फर्ज है कि लोगों तक पहुंचने और उनकी मदद करें.

Tags: Chhattisgarh news, Korba news, Viral video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More