
प्रतापा राम/ जैसलमेर. NVS Recruitment 2023: नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti, NVS) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती निकाली है.एनवीएस ने टीचिंग कैटेगिरी में पीजीटी (कंप्यूटर साइंस), पीजीटी (शारीरिक शिक्षा), पीजीटी (मॉर्डन इंडियन लैंग्वेज), टीजीटी (कंप्यूटर, साइंस), टीजीटी (कला), टीजीटी (शारीरिक शिक्षा), टीजीटी (संगीत) के पदों पर भर्ती निकाली है.वहीं, नॉन टीचिंग कैटेगिरी में स्टाफ नर्स, कैटरिंग सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन/प्लंबर, मेस हेल्पर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक आयुक्त, लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
नवोदय विद्यालय समिति इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 7500 पदों पर नियुक्तियां करेगा.भर्ती अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन लिंक उचित समय पर जारी किए जाएंगे.फिलहाल, इस वक्त पोर्टल पर इस भर्ती के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.वहीं, इस भर्ती के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार पोर्टल https://navodaya.gov.in/nvs/en/Recruitment/Recruitment-Rules पर जाकर सूचना प्राप्त कर सकते हैं.
रिक्तियों की संख्या
- पीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान)-306
- पीजीटी (शारीरिक शिक्षा)-91
- पीजीटी (इंडियन मॉर्डन लैंगवेज)- 46
- टीजीटी (कंप्यूटर विज्ञान)-649
- टीजीटी (कला)-649
- टीजीटी (शारीरिक शिक्षा)-1244
- टीजीटी (संगीत)- 649
- टीजीटी (कला)-649
- स्टाफ नर्स-649
- इलेक्ट्रीशियन/प्लम्बर-598
- मेस हेल्पर- 1297
उम्र सीमा
नवोदय विद्यालय में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए. पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा समिति ने अलग-अलग तय की है.
कौन कर सकता है अप्लाई
इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के मुताबिक अलग-अलग है.आपको जिस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना है, उसकी जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर सकते हैं. आवेदन करने और डिटेल जानने के लिए एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – navodaya.gov.in. सैलरी भी पद के मुताबिक है पर मोटे तौर पर महीने के 44 हजार रुपये से लेकर 1,42,000 रुपये तक सैलरी टीचिंग पद के लिए है.
.
Tags: Hindi news, Job news, Local18
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 17:19 IST






