कौशांबी मे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का दावा: प्रदेश से आर्गनाइज्ड क्रिमिनल्स पूरी तरह से समाप्त, सामने आ रहे आपसी वैमनस्ता मे मामले,विपक्षी दलो के गठबंधन के बाद भी यूपी 80 सीटे भाजपा को मिलेगी

कौशांबी। देश प्रदेश से संचालित योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने पहुचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मुताबिक प्रदेश मे संगठित गिरोह के अपराधी समाप्त हो चुके है। जो भी वारदात सामने आ रही है वह आपसी वैमनस्ता वाली होती है। जिस पर वह कड़ाई से निपटने का प्रयास कर रहे है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस के बाद भी गठबंधन के बाद भाजपा ने पूर्व मे जीत हासिल की है। आगे भी तमाम विपक्षी दल के गठबंधन के बाद भी 80 लोकसभा सीट संसदीय चुनाव में जीतने जा रहे है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गृह जनपद में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने विकास कार्यो की जमीनी हकीकत देखी। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दोपहर सवा 12 बजे जनपद पहुचे। वह सबसे पहले मंझनपुर नगर पालिका के नवनिर्मित भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुचे। एक सभा को संबोधित कर उन्होंने सरकार की नीतियों के विषय में आम जनता को बताया। इसके बाद वह सीधे कलेक्ट्रेट के उदयन सभागार पहुचे।
उधायन सभागार में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अफसरों ने बिंदुवार समीक्षा कर विकास के लिए प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की कागजी हकीकत जानी। इसके बाद वह निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने पहुचे। इस दौरान वह कादीपुर व जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज, मंझनपुर थाना परिसर गए।
मीडिया से रूबरू होकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सवालो का जवाब दिया। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के सवाल पर उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर कोई चिन्हित शिकायत हो तो बताएं कार्यवाही करने जायेगे। कांग्रेस के बारे मे कहा पार्टी का यूपी में कोई वजूद नहीं बचा है। कोई पार्टी ने जुड़ना नहीं चाहता। वह एक परिवार कि पार्टी बनकर रह गई है। लोकस्सभा चुनाव मे विपक्ष कि एकजुटता पर बोले एक बार फिर देश मे भाजपा कि सरकार बनाने जा रही है। यूपी से 80 की 80 सीटें भाजपा को मिलने जा रही है। कानून व्यवस्था पर कहा कि प्रदेश में संगठित गिरोह वाले अपराधी खत्म हो गए है। जो आपराधिक घटनाएं हो रही है वह आपसी वैमनस्यता वाली है। जिन पर कड़ाई से सरकार और अफसर कार्यवाही कर रहे है।






