Bank Jobs : 11 बैंकों में होगी क्लर्क पदों पर भर्ती, जुलाई से शुरू होगा आवेदन, जानें कैसे होगा सेलेक्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Bank Jobs : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देश के 11 सार्वजनिक बैंकों में क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आईबीपीएस क्लर्क सीआरपी XIII के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई को शुरू होगी और 21 जुलाई तक चलेगी. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा दो स्तर पर आयोजित की जाएगी. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा और इसके बाद मुख्य परीक्षा. दोनों परीक्षाओं में पास होने वाले उम्मीदवारों को क्लर्क पद के लिए चुना जाएगा.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना एक जुलाई 2023 की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी. आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्ररंभिक परीक्षा 26, 27 अगस्त, 02 सितंबर 2023 को आयोजित की जाएगी. इसकी मुख्य परीक्षा 07 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया

प्रारंभिक लिखित परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 की प्ररंभिक परीक्षा पैटर्न

-आईबीपीएस क्लर्क भर्ती प्ररंभिक परीक्षा 100 नंबर की होगी.
-अंग्रेजी विषय से 30 नंबर के 30 प्रश्न होंगे.
– न्यूमेरिकल एकबिलिटी और रीजनिंग 35-35नंबर के होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा.
-प्रत्येक सेक्शन सॉल्व करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा. इस तरह कुल 60 मिनट की परीक्षा होगी.

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2023 की मुख्य परीक्षा पैटर्न

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा 160 मिनट की होती है. इसमें 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाते हैं. जनरल फाइनेंस अवेयरनेस और सामान्य अंग्रेजी सेक्शन 35-35 मिनट के होंगे इसके अलावा रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के सेक्शन 45-35 मिनट के होंगे.

ये भी पढ़ें –

ITBP Jobs: 10वीं पास के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 100 रुपए में भरें फॉर्म
HPSC PGT Recruitment 2023: शिक्षक के 4476 पदों पर भर्ती, कल से शुरू होंगे आवेदन, नहीं लगेगा शुल्क

Tags: Bank Job, Government jobs, Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें