
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी: अगर आपको प्रकृति से प्रेम हैं या आप पेड़ पौधों को लगाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित वन अनुसंधान केंद्र में दो लाख से अधिक पौधों की नर्सरी तैयार कर दी गई है. नर्सरी हर साल वन अनुसंधान केंद्र मानसून सीजन पर तैयार किए जाते हैं. मानसून के सीजन में पेड़-पौधे हरे-भरे रहते हैं और पानी की ज्यादा आवश्यकता नहीं होती. जिस कारण मानसून में सबसे ज्यादा अधिक पेड़ पौधे लगाए जाते हैं.
पिछले साल मानसून सीजन में वन अनुसंधान केंद्र ने करीब एक लाख पौधों की बिक्री की थी, ऐसे में इस बार पौधों की डिमांड को देखते हुए 2 लाख से अधिक पौधे वन अनुसंधान में तैयार किए गए हैं.
वातावरण शुद्ध रखते हैं पेड़ृ-पोधे
वन क्षेत्राधिकारी मदन सिंह बिष्ट बताते हैं कि हर किसी को पेड़ पौधे लगाने चाहिए. जिससे गर्मियों में राहत मिलती है. आप अपने आस-पास जितने ज्यादा पेड़-पौधे लगाएंगे, उतना ही आपको टेंपरेचर में फर्क देखने को मिलेगा. साथ ही वातावरण शुद्ध रहेगा और आपको बढ़ते पॉल्यूशन से राहत भी मिलेगी.
तरह-तरह के औषधीय पौधे भी हैं उपलब्ध
आपको बता दें नर्सरी में आपको सागौन, साल, शीशम, तुन, बाज, बुराश, जामुन, गेठी, मेहल, साज जैसे कई पौधे मिलेंगे. वहीं कई तरह के औषधीय पेड़-पौधे भी इस नर्सरी में उपलब्ध हैं. वन अनुसंधान केंद्र में आपको कासनी का पौधा, नीम, बेल, आंवला, तुलसी, अश्वगंधा, एलोवेरा और दालचीनी के पौधे मिल जाएंगे. इन पौधों के कीमतों की जहां तक बात है तो आपको बता दें कि- कुछ पौधे आपको वन अनुसंधान केंद्र मुफ्त में देता है तो वहीं कुछ पौधों की कीमत वन अनुसंधान केंद्र में 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के हैं.
.
Tags: Haldwani news, Local18, Uttarpradesh news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 16:40 IST






