शादी समारोह में मौत बनकर घुसी स्कॉर्पियों, जयमाला देख रहे कई लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवादा. बिहार में एक शादी समारोह के दौरान ही रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि चारो ओर चींख-पुकार मच गई. मामला नवादा जिला से जुड़ा, है जहां तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने लोगों को कुचल डाला. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को फूंक डाला. इस घटना में तीन अन्य व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं. जिनको बेहतर इलाज के लिए पावापुरी विम्स रेफर कर दिया गया है.

घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुज्झा गांव के समीप की है जहां रात यह घटना हुई है. अनियंत्रित स्कॉर्पियो के द्वारा लोगों को रौंद दिए जाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी, जिससे पूरा स्कॉर्पियो जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि नारदीगंज के कुज्झा गांव में बीती रात शादी समारोह आयोजित था जहां सड़क किनारे वरमाला का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, तभी खरांट मोड़ की तरफ से एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आय और वरमाला देखने के दौरान ही उसने लोगों को रौंद डाला, जिसमें नारदीगंज बाजार निवासी संजय चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग भी उसकी चपेट में आ गए.

संजय चौधरी अपनी भतीजी की शादी में बीती रात कुज्झा गांव आये हुए थे. इस घटना के बाद स्कार्पियो सवार सभी लोग फरार हो गए वहीं मौके पर आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो को जला डाला. फिलहाल घायलों का पावापुरी विम्स में इलाज जारी है, वहीं शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. नारदीगंज अपर थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोगों की जानकारी इकट्ठा नहीं हो सकी है. स्कॉर्पियो किसी दूसरे राज्य का है, इसलिए उसकी पूरी जानकारी नहीं हो सकी है, फिलहाल पूरे मामले का अनुसंधान जारी है.

Tags: Nawada news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें