
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. बुरहानपुर के जिला अस्पताल के पास RT मिडवे पर चार प्रकार की चाय बनाई जाती है. यहां पर अदरक की चाय, नींबू के पत्तों की चाय, पुदीने की चाय और नॉर्मल चाय मात्र 5 रुपए में दी जाती है. इस चाय के शौकीन महाराष्ट्र के लोग भी है, जो इस मार्ग से निकलने पर इस मिडवे पर रुक कर चाय का आनंद लेकर ही आगे का सफर तय करते हैं. मिडवे दुकान के खुलते ही सुबह से ग्राहकों की भीड़ लगने लगती है.
दुकान संचालक राजू काले ने बताया कि 5 रुपए में चार प्रकार की चाय दी जाती है. सुबह से लेकर देर शाम तक बड़ी संख्या में लोग चाय पीने के लिए पहुंचते हैं.
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है यह चाय
नींबू के पत्ते, अदरक और पुदीने से बनी चाय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है. इसलिए मरीजों के साथ अन्य लोग भी यहां पर पहुंचकर चाय का आनंद लेते हैं.
जिले में यह पहला मिडवे है जहां पर चार प्रकार से चाय बनाई जाती है. मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लोग भी इस चाय को खूब पसंद करते हैं. इस मार्ग से निकलने वाले मुसाफिर भी इस मिडवे पर रुक कर चार प्रकार से बनने वाली चाय का आनंद लेकर ही आगे का सफर तय करते हैं.
आसपास के लोग पार्सल करवाकर ले जाते हैं
आसपास के लोग इस मिडवे से चाय पार्सल भी ले जाते हैं. बड़ी संख्या में लोग इस दुकान पर चाय पीने के बाद अपने साथ सफर के लिए भी ले जाते हैं. कहते हैं कि सफर में यदि अच्छी चाय मिले तो सफर पता नहीं चलता, इसलिए इस चाय को और भी ज्यादा पसंद किया जाता है.
.
Tags: Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 16:04 IST






