PM Modi Bhopal Visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए मध्यप्रदेश क्यों है ख़ास, पढ़िए इनसाइड स्टोरी 


रिपोर्ट-अनूप कुमार

दिल्ली. मेरा बूथ सबसे मजबूत, आखिर इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल को ही क्यों चुना. जानकर हैरान हो जाएंगे कि आज एमपी में बीजेपी जितनी मजबूत है, इसकी नींव पीएम मोदी ने ही डाली है. पीएम नरेंद्र मोदी की मेहनत और रणनीति का ही नतीजा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी लगातार राज कर रही है.

आज पीएम ने मध्यप्रदेश की धरती भोपाल से जब लाखों बूथ कार्यकर्ताओं को एक साथ सम्बोधित किया तो 25 साल पहले एमपी से जो हुंकार भरी थी, उसकी याद दोहरा गयी

मध्यप्रदेश से पीएम का रहा है ख़ास रिश्ता
बीजेपी ने आज से 25 साल पहले मध्यप्रदेश में बीजेपी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी नरेंद्र मोदी को सौंपी थी. नरेंद्र मोदी उस वक़्त संगठन मंत्री हुआ करते थे. पार्टी के निर्देश पर नरेंद्र मोदी ने 1998 में एमपी के विधानसभा चुनाव की कमान संभाली. बीजेपी के संगठन महामंत्री रहते हुए वो मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए. 2 महीने तक नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की 320 सीटों पर उसकी नब्ज टटोलते रहे. हर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को बारीकी से समझा.

ये भी पढ़ें- PM Modi Bhopal Visit : पीएम मोदी ने कॉमन सिविल कोड से लेकर विपक्षी कुनबे तक सबका दिया जवाब, पढ़िए भाषण की 10 प्रमुख बातें

एक एक सीट के लिए रणनीति-विस्तारकों की मेहनत
नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की एक एक विधानसभा सीट की रणनीति तैयार की. एमपी में मोदी ने पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता का प्रयोग किया. जो एक महीने के लिए अपना घर छोड़कर पार्टी के लिए काम करेंगे. पार्टी ने इन्हें नाम दिया विस्तारक. प्रदेश भर से ऐसे ढाई सौ कार्यकर्ता मैदान में निकले थे. इनका दायित्व था कि एक महीने लगातार ये चुनाव संचालक की मदद करेंगें. नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पार्टी के विस्तारकों ने राज्य में अथक मेहनत की.

व्यर्थ नहीं गयी मोदी की मेहनत
हालांकि 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 320 सीटों में 172 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि बीजेपी को 119 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा. पार्टी को उस वक़्त हार जरूर मिली थी लेकिन नरेंद्र मोदी की मेहनत और रणनीति जाया नहीं गयी. बीजेपी के कार्यकर्ताओ ने हार नहीं मानी थी, मोदी के दिखाए रास्ते पर चलकर बीजेपी ने राज्य में खुद को बहुत मजबूत किया और अगले ही विधानसभा चुनाव 2003 में सत्ता पलट दी. आलम ये है कि मोदी के इस मेहनत का नतीजा है कि 2003 के विधानसभा चुनाव में जो बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की जमीन बनी.

Tags: Bhopal latest news, Bjp madhya pradesh, Madhya Pradesh Politics, Pm modi laterst news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More