इंसान को कैसे कपड़े पहनने चाहिए, कैसी लाइफस्टाइल अपनानी चाहिए, ये उसका व्यक्तिगत फैसला होता है पर हमारे समाज में इसे उसकी उम्र से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि बूढ़े लोगों को भगवान का नाम लेना चाहिए, दिखावे और मटीरियलिस्टिक जिंदगी से खुद को अलग कर लेना चाहिए पर कुछ लोग उम्र को सिर्फ संख्या मात्र ही मानते हैं. वो अपने आप को उम्र (Elderly woman wear bikini) के बंधन में नहीं बांधना चाहते. ऐसे लोग दिल से जवान होते हैं. अमेरिका की एक बुजुर्ग महिला (Old woman wear bikini video) इसी बात का उदाहरण है. वो अधेड़ उम्र में भी बिकिनी पहनती है और बोल्ड अवतार में नजर आती है.
महिला इस उम्र में भी अपने बिकिनी लुक को फ्लॉन्ट करती है. (फोटो: Instagram/robnnest)
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रॉबिन (Robin), टेक्सास (Texas, USA) में रहती हैं. वो लोगों को सिखाती हैं कि इंसान को अपनी उम्र पर काबू पाने का हुनर सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर अपने नेचुरल लुक को ही दर्शाना चाहिए. आपको बता दें कि वो 63 साल की हैं और आज भी बिकिनी पहनकर सोशल मीडिया पर पोज़ करती हैं. उनसे कम उम्र के मर्द भी उन्हें देखकर फिदा हो जाते हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 14:42 IST






