रांची में यहां मिलता है 30 वैरायटी का डोसा, 70 साल पुरानी दुकान में परोसा जाता है ऑथेंटिक साउथ इंडियन टेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. कई बार लोग डोसा की तलाश में कई रेस्टोरेंट ट्राई करते हैं. अगर आप भी डोसा खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं झारखंड की राजधानी रांची के अपर बाजार में स्थित मद्रास कैफे के बारे में. जहां आपको डोसा की 30 से अधिक तरह की वैरायटी मिलेंगी. इस दुकान पर सुबह 9 बजे से ही डोसा खाने वालों की लाइन लग जाती है.

मद्रास कैफे के संचालक टापेंद्र ने लोकल 18 को बताया यह कैफे 70 साल पुराना है. पहले एक बहुत ही छोटी दुकान हुआ करती थी और मेरे समय में तो 1 रुपए में डोसा मिलता था. आज चुकी महंगाई आसमान छू रही है तो डोसे का दाम भी 120 रुपए तक जा चुका है. यहां डोसा खाने रांची के कोने-कोने से लोग आते हैं. एक बार जो यहां का स्वाद चख ले उसे कहीं और का डोसा पसंद नहीं आता.

इमानदारी से बढ़कर कुछ नहीं
टापेंद्र ने बताया कि दुकान चलाने में जो सबसे जरूरी चीज होती है वह ईमानदारी है. हम अपने कस्टमर को इमानदारी से उत्तम क्वालिटी की चीजें परोसते हैं. हम क्वालिटी के साथ कभी भी समझौता नहीं करते. यहां एक बार बनी सांभर व चटनी केवल 4 से 5 घंटे तक इस्तेमाल किए जाते हैं. उसके बाद फिर से सांभर व चटनी बनाते हैं, ताकि कहीं से भी हल्का सा खट्टापन चटनी में ना पाए. सब्जी से लेकर आलू तक हर चीज ताजा होती है, जिससे स्वाद निखर कर आता है.

आगे बताते हैं कि हम डोसा तीन तरह की चटनी के साथ परोसते हैं. खासकर यहां की लाल चटनी आपको पूरे रांची में नहीं मिलेगी, यह दाल और लाल मिर्च से बनाई जाती है. साथ ही यहां के सांभर में इस्तेमाल मसाले हमारे शेफ द्वारा तैयार किए जाते हैं. बाजार से रेडीमेड मसालों का इस्तेमाल नहीं करते, इसलिए इस यूनिक मसाला का स्वाद सिर्फ आपको यहीं मिलेगा. यहां के शेफ भी साउथ इंडियन हैं. इससे आपको पूरा का पूरा ऑथेंटिक साउथ इंडियन फूड का टेस्ट मिलेगा.

 डोसे की 30 से ज्यादा वैरायटी उपलब्ध
यहां आपको 30 से ज्यादा डोसा जैसे सादा डोसा, मसाला डोसा, पेपर सादा डोसा, पेपर मसाला डोसा, बटर सादा डोसा, बटर मसाला डोसा , ओनियन सादा डोसा, ओनियन मसाला डोसा, ओनियन पेपर मसाला दोसा, ओनियन बटर मसाला डोसा, पनीर सादा डोसा, पनीर मसाला डोसा, पनीर बटर मसाला डोसा, चीज मसाला डोसा, चीज पेपर सादा डोसा, पेपर मसाला डोसा,चीज बटर सादा डोसा, चीज बटर मसाला डोसा, चीज ओनियन सादा डोसा, चीज ओनियन मसाला डोसा, चीज बटर सादा डोसा, चीज प्याज बटर मसाला डोसा, चीज पनीर बटर मसाला डोसा, सादा पनीर बटर मसाला डोसा, पनीर सादा डोसा, चीज पनीर मसाला डोसा यहां मिल जाएंगे. यह सारे आपको 100 से 190 रुपए के बीच में मिलेंगे. इसके साथ ही यहां उत्पम, आलू बोंडा, वड़ा, इडली, उपमा, दही वड़ा जैसी चीजें भी उपलब्ध हैं.

दुकान की लोकेशन
अगर आप यहां का डोसा चखना चाहते हैं तो आ जाइये अपर बाजार स्थित मद्रास कैफे.आप चाहे तो स्विग्घी और जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं. यहां आने के लिए इस गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/PdqxiuUiL9DLUasi7

Tags: Food 18, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें