ICC WC 2023 Schedule: सेमीफाइनल और फाइनल से पूर्व इन 9 टीमों से भिड़ेंगी पाकिस्तान, नोट कर लें डेट, टीम और जगह


हाइलाइट्स

सेमीफाइनल और फाइनल से पूर्व इन 9 टीमों से भिड़ेंगी पाकिस्तान
नोट कर लें डेट, टीम और जगह

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2023 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकबला पांच अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को आयोजित होगा. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक जंग नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी.

पिछले कुछ समय से ग्रीन टीम ने वाइट बॉल क्रिकेट में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है. यही वजह है कि वर्ल्ड कप के भारत में होने के बावजूद कुछ लोगों की पसंदीदा टीम पाकिस्तान है. लोगों का मानना है कि सबको चौंकाते हुए पाकिस्तान की वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर सकती है. बात करें आगामी टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सभी मुकाबलों के बारे में तो वो इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 15 अक्टूबर को भारत-पाक की टक्कर

6 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1 – हैदराबाद

12 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2 – हैदराबाद

15 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम भारत – अहमदाबाद

20 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया – बेंगलुरु

23 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान – चेन्नई

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका – चेन्नई

31 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश – कोलकाता

04 नवंबर – पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड – बेंगलुरु

12 नवंबर – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड- कोलकाता

बता दें प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को आर्थिक राजधानी मुंबई में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 16 नवंबर को कोलकाता में आयोजित होगा. वहीं फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Tags: India Vs Pakistan, Pakistan, Pakistan National Cricket Team, World cup 2023

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More