
स्वपनदीप जोशी/ टोंक. टोंक के चंदवाड़ा में 500 साल पुराना शिवलिंग है, इस शिवलिंग के दर्शनार्थ मंदिर में देश विदेश से लोग आते हैं. 500 साल पुराने शिवलिंग के कारण यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.यह निलकंठ शिव मंदिर टोंक ज़िले के दूनी तहसील के चंदवाड़ा गांव में स्थित हैं. जो लगभग 500 साल पुराना हैं, जिसका नव निर्माण 2018 में किया गया और 2022 में यह बनकर पूरा हुआ था. इस मंदिर की ख़ास बात यह है कि सभी गांव वालों ने पैसे इकट्ठे करके इस मंदिर का निर्माण करवाया था.
मंदिर के पुजारी रौनक़ ने हमें बताया कि यहां पहुंचने पर प्रत्येक व्यक्ति को शिव जलाभिषेक, ऊँ नम: शिवाय के जाप सुनने, प्राकृतिक हरियाली के दर्शन से आत्मीय सुकून मिलता है.वहीं शिवालय में पूजा अर्चना करने से धर्म लाभ भी प्राप्त होता है.
इस धार्मिक स्थल के बारे में मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालु द्वारा की गई हर मन्नत पूर्ण होती है.यहां तक कि अकाल मृत्यु भय भी दूर होता है.इसी कारण यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आने का तांता लगा रहता है और श्रावण मास में तो यहां सुबह से शाम तक शिव पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तों का जमावड़ा लगा रहता हैं. शिवालय के स्थान पर श्रावण मास औरमहाशिवरात्रि पर्व पर लोक सांस्कृतिक मेलों पर भव्य आयोजन होताहैं.जिनमें शिव बाबा के विभिन्न स्वरूपों की सजाई जाने वाली झाकियां आकर्षण का केन्द्र होती है.यहां वर्षो से अखण्ड ज्योत जल रही है.वहीं मोर चुग्गा की व्यवस्थाएं क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से अनवरत संचालित है.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:44 IST






