VIDEO: राकेश मिश्रा लेकर आए ‘काला चश्मा’ का भोजपुरी वर्जन, Badshah- Katrina Kaif के गाने को दे रहा टक्कर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Official Song 2023 – RAKESH MISHRA – KALA CHASHMA काला चश्मा Bhojpuri | Simran Tiwari | T-Series: बादशाह और कैटरीना कैफ का चार्टबस्टर गाना काला चश्मा आपने जरूर सुना होगा, लेकिन अब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरमई आवाज और जानदार अभिनय से सब के दिलों में जगह बनाने वाले राकेश मिश्रा भी अपना नया गाना काला चश्मा लेकर आए हैं. इंटरनेट पर काला चश्मा का भोजपुरी वर्जन रिलीज के साथ ही धमाल भी मचा रहा है. राकेश मिश्रा का गाना काला चश्मा एकदम फ्रेश सॉन्ग है जिसका कॉन्टेंट भी बादशाह के गाने से मिलता जुलता नहीं है. बावजूद इसके इस गाने ने भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के ऊपर अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है.

आपको बता दें कि राकेश मिश्रा के इस धमाकेदार गाने को t-series हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. राकेश का यह गाना पूरी तरह से भोजपुरिया स्टाइल में है और उन्होंने इसे अपने अंदाज में गाया है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सिमरन तिवारी नजर आ रही है जिनके साथ राकेश मिश्रा की केमिस्ट्री को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं.
” isDesktop=”true” id=”6676171″ >
गाने में सिर्फ काला चश्मा ही नहीं अभिनेता और अभिनेत्री के साथ – साथ काले बुलेट में भी खूब रंग जमाया है. यही वजह है कि गाने को लोगों में खूब पसंद भी किया जा रहा है, जिसको लेकर राकेश मिश्रा कहते हैं कि यह गाना बेहद खास और लाजवाब है. इस गाने के लिए मैं t-series का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा जिन्होंने भोजपुरी को बेहतर करने का बीड़ा उठाया है और उनके साथ मिलकर हम लगातार काम भी कर रहे हैं. यह गाना भी उस सोच के अनुसार ही है जो अब हमारे भोजपुरी दर्शकों के बीच है. अपने भोजपुरिया दर्शकों से मेरी यही गुजारिश है कि आप इस गाने को खूब सुने और इसे सबसे बड़ा हिट गाना बनाएं.

गौरतलब है कि काला चश्मा के हिंदी वर्जन में जहां खूब धमाल मचाया था वही भोजपुरी में राकेश मिश्रा के काला चश्मा का भी जादू लोगों पर सर चढ़कर बोलने लगा है. गाने का एक पहलू यह भी है कि इसके गीतकार खुद राकेश मिश्रा है जबकि संगीतकार रौशन सिंह हैं. अब तक इस सॉन्ग को 14 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं लेकिन राकेश मिश्रा का ये गाना उतना भी पसंद नहीं किया गया, क्योंकि तीन दिन में इसे डेढ़ मिलियन के आस-पास व्यूज मिले हैं.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri singer rakesh mishra, Rakesh Mishra

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें