सेविंग करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस के इस स्कीम में जमा करें रुपए, दूसरों से कई गुना बेहतर 


विक्रम कुमार झा, पूर्णिया. बचत के रुपयों को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करने के दौरान अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि रुपयों को किस स्कीम में जमा करें. यदि आपके मन भी ऐसे सवाल उठ रहे हैं, तो हम इसका समाधान लेकर आए हैं. दरअसल, आप डाकघर के टाइम डिपॉजिट और रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में रुपए जमा कर अच्छा ब्याज के साथ तगड़ा रिटर्न पा सकते हैं. इसके लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर या प्रधान डाकघर में आकर आवश्यक कागजात के साथ अकाउंट खुलवाने और स्कीम के तहत राशि जमा करवानी होगी.

टाइम डिपॉजिट पर मिलेगा इतना ब्याज
पूर्णिया प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर अवधेश कुमार मेहता बताते हैं कि 1 अप्रैल 2023 से टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा कि टाइम डिपॉजिट स्कीम में अगर कोई पैसा जमा करता है, तो उसे 1 साल के लिए डिपॉजिट पर 6.8 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. जबकि 2 साल पर 6.9 प्रतिशत, 3 साल के लिए 7 प्रतिशत तक और 5 साल के लिए 7.5 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.

मंथली ब्याज का भी उठा सकते हैं फायदा
उन्होंने कहा कि अगर कोई मंथली इंटरेस्ट का अगर फायदा लेना चाहते हैं तो वे एमआईएस में पैसा जमा कर सकते हैं. इसमें आप वन टाइम डिपाजिट यानी एकमुश्त पैसा जमा कर हर महीने ब्याज पा सकते हैं. ब्याज का पैसा हर माह आपके खाते में क्रेडिट किया जाएगा. लेकिन इस स्कीम में रुपए को कम से कम पांच साल तक के लिए जमा करना होता है.

पोस्टमास्टर अवधेश कुमार मेहता ने कहा कि पोस्ट ऑफिस स्कीम में अभी सबसे ज्यादा टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दिया जा रहा है. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रत्येक तीन माह पर ब्याज दर में बदलाव होते रहता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:32 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More