समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरे, अचानक नाव के नीचे हुई हलचल, नीचे घूमती दिखी नीली आंखों वाली ‘जलपरी’

समुद्र की दुनिया बेहद दिलचस्प और रहस्य्मयी है. इसके अथाह पानी के नीचे उतने ही गहरे राज छिपे हुए हैं. जितना हम समुद्री दुनिया के बारे में जानते हैं, रहस्य उससे भी ज्यादा गहरे हैं. अचानक ऐसे राज हमारे सामने आ जाते हैं कि देखने के बाद भी कई लोग यकीन नहीं कर पाते. लंबे समय से जलपरियों के किस्से आपने सुने होंगे. बचपन में जलपरियों की कई कहानियां आपने सुनी होगी. ज्यादातर लोग इन्हें सिर्फ काल्पनिक किरदार समझते हैं. लेकिन ऐसे भी कुछ लोग हैं, जिनका मानना है कि जलपरी होती है. इसके कई बार सबूत भी देखने को मिलते हैं.

बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसमें जलपरी के कैद होने का दावा किया गया. समुद्र के पानी में नीले और हरे रंग की इंसानी परछाई कैद की गई. इसे देखने के बाद एलियन मरमेड की बात कई लोगों को याद आ गई. समुद्र की गहराई में इंसानी परछाई का दिखना बेहद रोमांचक अनुभव था. लेकिन जिन लोगों ने इसे कैद किया, उनके मुताबिक़, ये डरावना था. वीडियो को Puerto Rico के Aguadilla शहर में कैद किया गया.


मछुआरों को दिखी जलपरी
ये घटना 19 जून की बताई जा रही है. मछुआरों का एक समूह मछली पकड़ने समुद्र में गया था, जहां उनके कैमरे में ये जलपरी कैद हो गई. वायरल हो रहे इस वीडियो में समुद्र के पानी में बीले और हरे रंग की आकृति नजर आई. जब मछुआरों ने इसे पास से देखा तो ये इंसानी आकृति जैसी दिखाई देने लगी.

mermaid on camera

पानी में दिखने लगी नीले रंग की परछाई

मछुआरों को भी नहीं हुआ यकीन
मछुआरों के मुताबिक़, ऐसा लग रहा था जैसे पानी के अंदर कोई परछाई चल रही है. एक मछुआरे की नजर सबसे पहले इसपर पड़ी थी. जैसे ही उसने परछाई को देखा, चिल्लाकर कहा कि नाव के नीचे कुछ है. इसका वीडियो जब शेयर किया गया, तो ज्यादातर लोग हैरान हो गए. एक शख्स ने लिखा कि ये किसी जलपरी या एलियन सा नजर आ रहा है जो पानी में नीला रंग छोड़ रहा है. वहीं एक ने लिखा कि ये तो इंसान की तरह नजर आ रहा है. हालांकि, कुछ लोगों ने इसे ग्लोइंग डॉलफिन बताया.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More