meerut commissioner selvakumari jayarajan dog lost case: क्‍या आपने इस कुत्‍ते को देखा है…? जब IPS ऑफ‍िसर के डॉग की तलाश में चला सर्च ऑपरेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्‍तर प्रदेश के मेरठ में सीनियर महिला आईएएस सेल्वा कुमारी जे का विदेशी नस्ल का डॉगी गायब होने से हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मियों से लेकर सफाई कर्मियों की टीम कमिश्नर के डॉग ढूंढने में जुट गई. इतना ही नहीं चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी निकाला गया, जिसमें कुत्ते के बाहर घूमते हुए का तस्वीर भी कैद हुई. मीडिया में खबर फैलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई. बड़े पैमाने सिविल लाइन और मवाना रोड घरों में पूछताछ भी की गई.

मामला मेरठ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कमिश्नर आवास का है दरअसल मेरठ की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे एनिमल लवर हैं. उनकी बेटी भी पैट्स को बहुत पसंद करती है. घर पर साइबेरियन हस्की ब्रीड का डॉग था. इको नाम का यह डॉगी लगभग 3 साल से उनके साथ ही रह रहा था. सफेद-काले रंग के इस डॉग से कमिश्नर और उनकी फैमिली को बहुत लगाव है. काफी खोजने पर भी नहीं मिला. कमिश्नर आवास में खोजने के बाद भी जब डॉग नहीं मिला तो मोहल्ले और आसपास की जगहों पर सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया.

पुलिस और सफाई कर्मी घर-घर जाकर डॉग की फोटो दिखाकर उसके बारे में पूछताछ की. माना जा रहा है कि कमिश्नर हाउस का मेन गेट खुला रह गया होगा. इस बीच कोई गाड़ी अंदर आई होगी, तभी मौका पाकर डॉग गेट से बाहर रोड पर निकल गया. रोड से कहीं चला गया या किसी ने उसे चुरा लिया है.

क्या है खासियत कमिश्नर के इस डॉग की
आपको बता दें साइबेरियन हस्की एक महंगी डॉग ब्रीड है तथा इसकी कीमत भी अन्य नस्लों की तुलना मैं अधिक होती है. इसके रखरखाव और देखभाल का खर्च बाकी डॉग्स की तुलना में भी थोड़ा अधिक होता है.

आखिर कैसे मिला डॉग
पुलिस और नगर निगम की टीम ने डॉग के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया. हालांकि इस मामले में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने कोई शिकायत नहीं की, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस कमिश्नर का डॉग ढूंढती रही, लेकिन अचानक किसी व्यक्ति ने आकर उनका कुत्ता वापस कर दिया. बताया जा रहा है कि उनका डॉगी गेट खुलने पर बाहर चला गया था, जिसे गुमशुदा मानकर कोई व्यक्ति अपने साथ ले गया था लेकिन जैसे ही कमिश्नर के कुत्ते की चोरी की खबर फैली तो उसने कुत्ता वापस कर दिया.

Tags: Dog Lover, IAS, Meerut news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें