Gold-Silver Price Today: मेरठ सर्राफ़ा बाजार में सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी का आज अच्छा मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन का दौर समाप्त होने वाला है. ऐसे में सोने व चांदी की खरीदारी करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. सर्राफा व्यापारी अमन अग्रवाल ने बताया कि सोमवार 26 जून को साप्ताहिक अवकाश के बाद मंगलवार 27 जून को मेरठ सर्राफा बाजार खुलने पर उसमें सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

यहां आज (मंगलवार) 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 55,275 रुपये पर है. रविवार 25 जून को भी इसका यही रेट था. 24 जून को 55,366 रुपये, 23 जून को 55,641 रुपये और 22 जून को 55,825 रुपये के भाव से 22 कैरेट सोना बिका था.

वहीं, डायमंड जूलरी में उपयोग होने वाले 18 कैरेट सोने की कीमत में भी मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसका यहां दाम 45,225 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 25 जून को भी मेरठ सर्राफा बाजार में इसकी 45,225 रुपये प्रति 10 ग्राम कीमत से खरीदारी हुई थी. जबकि, 24 जून को 45,300 रुपये, 23 जून को 45,525 रुपये, 22 जून को 45,678 रुपये और 21 जून को इसका भाव 46,012 रुपये था. इसी तरह से आज (मंगलवार) 14 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना का रेट 35,175 रुपये है.

चांदी की कीमत भी स्थिर

मेरठ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत भी स्थिर है. सोमववार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण चांदी की कीमत निर्धारित नहीं हुई थी. ऐसे में रविवार यानी 25 जून की तर्ज पर ही यहां चांदी का दाम 69,900 रुपये प्रति किलोग्राम है. 24 जून को एक किलो चांदी का दाम 70,400 रुपये, 23 जून को 71,300 रुपये, 22 जून को 72,500 रुपये था.

Tags: Gold Price Today, Local18, Meerut news, Money18, Silver Price Today, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें