Water in Train Video: ट्रेन के AC कोच में छत से चूने लगा पानी, लोग बोले- रेलवे ने शुरू की झरने की सुविधा!

रेलवे की सुविधाएं बेशक मौजूदा दौर में सुध रही हैं पर कई बार रेलवे की कुछ कमियां लोगों के सामने उजागर हो जाती हैं जो बड़ी मुसीबत बन जाती हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ ट्रेन के अंदर देखने को मिला. एक ट्रेन के एसी (Water in AC coach video) कोच में पानी, झरना बनकर गिरने लगा. ये नजारा काफी हैरान करने वाला है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ट्विटर यूजर @ranvijaylive ने हाल ही में एक वीडियो (Rain water inside train AC coach video) ट्वीट किया है जिसमें एसी कोच के अंदर पानी बहता हुआ नजर आ रहा है. हैरानी की बात ये है कि लोग कोच में बैठे हैं. ये पानी बारिश का लग रहा है जो छत से चू रहा है. रेलवे द्वारा सुविधाओं में लगातार सुधार करने के दावे किए जा रहे हैं. आम ट्रेनों से बढ़कर हम वंदे भारत ट्रेनों तक पहुंच चुके हैं पर इसके बावजूद भी जब ये नजारा देखने को मिलता है तो हैरानी होती है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More