कौशाम्बी
उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए सरदर्द बने सवा लाख के इनामी अपराधी गुफरान को मंगलवार की भोर में एसटीएफ लखनऊ ने कौशाम्बी में ढेर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक एसटीएफ लखनऊ गुफरान का पीछा कर रही थी। तभी वह एसटीएफ टीम पर फायरिंग करने लगा जवाबी फायरिंग लगा। जवाबी कार्यवाही में उसको गोली लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।पुलिस ने गुरफन के पास से एक पिस्टल और एक कार्बाइन समेत कई कारतूस बरामद किया है।
घटना मंझनपुर कोतवाली के समदा स्थित चीनीमील के समीप हुई है। जहाँ लखनऊ एसटीएफ को सूचना मिली कि प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली स्थित आजाद नगर निवासी गुफरान पुत्र रिजवान कौशाम्बी में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसके बाद एसटीएफ लखनऊ की टीम शातिर अपराधी गुफरान का पीछा कर रही थी। पुलिसके मुताबिक अपराधी गुफरान के खिलाफ लूट हत्या के कई मुकदमे दर्ज थे। वर्ष 2022 में गुफरान ने सुल्तानपुर में दिनदहाड़े पेट्रोलपंप में लूट की घटना अंजाम दी थी। गोली लगने से एक कर्मी भी घायल हुआ था। इसके बाद सुल्तानपुर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। वहीं प्रतापगढ़ के चर्चित तनवीर हत्याकांड और तांत्रिक हत्याकांड में भी गुफरान फरार चल रहा था। इन मुकदमों के अलावा गुफरान पर प्रतापगढ़ में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। जिस पर प्रयागराज के आईजी ने इस आरोपी को अरेस्ट करने के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया था। ये खतरनाक अपराधी प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज के अलावा कई जनपदों में गैंग के साथ घटनाएं अंजाम देता था। सोमवार को रात लखनऊ एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही को सूचना मिली की गुफरान अपने एक साथी के साथ बाइक से कौशांबी में घटना अंजाम देने निकला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ सक्रिय हो गई। जिसके बाद मंझनपुर कोतवाली के समदा स्थित चीनीमील के समीप बाइक सवार गुफरान व उसके साथी को एसटीएफ ने ससुर खदेरी नदी किनारे गुफरान को घेर लिया। गुफरान ने पिस्टल और कार्बाइन से फायर किया। जवाब में एसटीएफ ने भी फायर किया। गोली लगने से गुफरान घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शातिर अपराधी की मौत हो गईं। जानकारी होने पर एएसपी समर बहादुर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से पुलिस ने एक कार्बाइन , एक पिस्टल , एक अपाचे बाइक के साथ 10 जिंदा व 7 खोखा कारतूस बरामद किया।
एसटीएफ लखनऊ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार शाही ने बताया कि गुफरान पर सवा लाख का इनाम था। इसके खिलाफ आधा दर्जन लूट और आधा दर्जन हत्या के मुकदमें कई जिलों में दर्ज हैं। गुफरान के फरार साथी कि तलाश की
जा रही है। इस दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि उपरांत कौशांबी में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है जिसके बाद एसटीएफ ने समदा के पास उसकी घेराबंदी किया। जहां गोली लगने से वह घायल हो गया पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां दौरान इलाज उसकी मौत हो गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि गुफरान के कई बड़े शातिर अपराधियों के साथ संबंध थे जिसकी जांच की जा रही है।






