सड़क हो बारिश के पानी से लबालब तो कैसे निकालेंगे कार? ये तरीके अपनाएंगे तो लोग कहेंगे- मास्टर हो आप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कार को पानी भरी सड़क पर कभी तेज स्पीड में न चलाएं.
इसे एक स्थिर गति में ही पानी से निकालें.
यदि ज्यादा पानी सड़क पर भरा हो तो उस रास्ते पर जाने से बचें.

नई दिल्ली. मानसून दस्तक दे चुका है और तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है. खासकर उत्तर भारत में हुई बारिश के बाद कई इलाकों में काफी पानी भी भर गया है. ऐसे में कई जगह पर पानी के बीच से गाड़ी निकालने की कोशिश के बाद कारें बंद भी पड़ गईं और इनके फोटो व वीडियो अब वायरल हो रहे हैं. बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भरने की समस्या तो हर साल होती ही है. ऐसे पानी में कई बार लोगों की गाड़ियां भी पानी में जाकर बंद हो जाती हैं और फिर उन्हें ठीक करवाने में भी बड़ा खर्च करना पड़ जाता है.

लेकिन पानी के बीच से भी आप अपनी कार को आसानी से निकाल सकते हैं. इसके लिए हमें कुछ आसान तरीकों को अपनाना होगा और बिना रुके आपकी कार लबालब भरी सड़कों से मक्‍खन की तरह निकल जाएंगी. आइये जानते हैं क्या हैं वे तरीके और कैसे पानी के बीच कार को ड्राइव करना चाहिए….

गियर का रखें ध्यान
पानी के बीच से कार निकालने के दौरान कार को पहले या दूसरे गियर में चलाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर पानी आगे ज्यादा हुआ तो उसका प्रैशर भी उतना ही होगा और कार को पावर की जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: मारुति ने लूट लिया टोयोटा की इस एसयूवी का बाजार, लंबा वेटिंग पीरियड बन गया काल, कंपनी भी हैरान!

घबराएं नहीं और सामान्य रखें स्पीड
पानी यदि ज्यादा है तो घबराएं नहीं. इसमें कार को उतारने से पहले 1st गियर में कार को लें और फिर एक सामान्य स्पीड में इसे निकालें. इस दौरान स्पीड को कम ज्यादा न करें और लगातार एक ही रफ्तार और गियर में कार को चलाएं.

क्लच को बिल्कुल न दबाएं
पानी में कार को उतारने के बाद क्लच को न दबाएं और कार को चलते रहने दें. यदि किसी कारणवश आपको कार रोकनी पड़ती है तो क्लच को दबाने के बाद एक्सलरेटर पर उतना ही प्रैशर रखें जितना कार को चलाने के दौरान दिया था. इससे कार के एग्जॉस्ट से कार पानी को नहीं खींचेगी. कार को वापस शुरू करने के दौरान गियर डालने के बाद क्लच को सावधानी से धीरे-धीरे छोड़ें.

बीच में चलाएं कार
जब भी सड़क पर ज्यादा पानी भरा हो और आपको उस रास्ते की जानकारी कम हो तो हमेशा कार को बीच में चलाएं. कभी भी किसी बड़े वाहन के पीछे न चलें. जितना हो सके उतनी किसी अन्य वाहन से दूरी बना कर रखें.

पानी में कार उतारने से बचें
यदि सड़क पर ज्यादा पानी है और आप किसी अन्य रास्ते से भी मंजिल तक जा सकते हैं तो पानी में कार उतारने से बचना चाहिए. क्योंकि यदि आपकी कार पानी के बीच में फंसती है तो न केवल इंजन को बल्कि सस्पेंशन, वायरिंग और पानी के कार के अंदर आने का भी खतरा बना रहता है जो कई इलेक्ट्रिक एक्सेसरीज को खराब कर सकता है.

न करें स्‍टार्ट करने की कोशिश
आपकी कार यदि पानी के बीच में बंद हो गई है तो इसे दोबारा स्टार्ट करने की बिल्कुल कोशिश न करें. इग्नीशन को पूरी तरह से बंद कर दें और इसके बाद धक्के की मदद से इसे पानी से बाहर निकालें. कार को किसी तरह ऐसे खड़ा करने का प्रयास करें कि इंजन की ओर से कार ऊंची हो जाए. यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो कार को जैक पर चढ़ा कर कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद केवल एक बार इसे स्टार्ट करने का प्रयास करें. यदि कार स्टार्ट हो जाती है तो इसे कुछ देर न चलाएं और स्टार्ट रहने दें. ये करीब 30 मिनट के लिए करें. इस दौरान कार सफेद धुंआ छोड़ सकती है. इसके बाद कार को सीधे मैकेनिक के पास ले जाकर चेक करवाएं.

यदि न हो कार स्टार्ट
यदि पहले बताए गए तरीके के बाद भी कार स्टार्ट न हो तो इसे बार बार इग्नीशन न दें. कार को टो करवाने का इंतजाम कर सीधे वर्कशॉप ले जाएं. हालांकि कार स्टार्ट नहीं हुई है तो नुकसान तय है लेकिन इसे बार बार स्टार्ट न कर हम नुकसान को बड़ा होने से रोक सकते हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Floods, Heavy rains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें