Varanasi Weather Alert: वाराणसी में तापमान में बड़ी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल, वाराणसी: गर्मी से बेहाल और परेशान लोगों को अब राहत मिल गई है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) में अब मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून के दस्तक के साथ ही वाराणसी में तापमान में बड़ी गिरावट हुई है. इसके अलावा आसमान में बादलों ने डेरा भी डाल लिया है. बादलों के आवजाही के कारण मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकि उमस भरी गर्मी अब भी लोगों को थोड़ा परेशान कर रही है.

भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी (IMD) के वेबसाइट के अनुसार, सोमवार 27 जून को वाराणसी में बादलों के आवाजाही के बीच बारिश के छींटे पड़ सकते है. इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. 27 जून से 2 जुलाई तक मौसम का हाल यूं ही बना रहेगा. रूक रूक कर बारिश का दौर जारी रहेगा.

यूपी में मानसून की एंट्री
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे यूपी में मानसून की एंट्री हो चुकी है. ऐसे में अब लगातार बारिश के आसार बने हुए है. उम्मीद है कि वाराणसी और आसपास के इलाकों में रुक रुक कर बारिश भी होगी.

तापमान में आई बड़ी गिरावट
बताते चलें कि सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा.पिछले दिनों की अपेक्षा अधिकतम तापमान में करीब 7 से 8 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है.वहीं न्यूनतम तापमान भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है.हालांकि उमस भरी गर्मी का सितम सोमवार को झेलना पड़ा.

Tags: UP Weather, UP weather alert, Uttar pradesh news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें