
महामारी के दौर से ही ऑनलाइन चीजों को मंगाना काफी आसान हो गया है और लोगों के लिए भी ये आसान विकल्प बन गया है. राशन हो या खाने का सामान, लोग घर बैठे ही मंगाना पसंद कर रहे हैं. ऐसे में ऑनलाइन फूड डिलिवरी वालों का बिजनेस बूम पर है. मगर इस बूम के साथ उनकी जिम्मेदारी भी काफी ज्यादा बढ़ गई है. उन्हें अपने ग्राहकों को सबसे बेस्ट खाना मुहैया कराना पड़ता है. अगर ऐसा नहीं होता, तो उनकी आलोचना भी ऑनलाइन होने लगती है. हाल ही में फूड डिलिवरी कंपनी स्विगी (Swiggy trolled on twitter) की भी खूब आलोचना हो रही है.
ट्विटर यूजर नताशा भारद्वाज (@bhardwajnat) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर स्विगी की लापरवाही के बारे में बताया. तब से उनका पोस्ट वायरल हो रहा है और इस कंपनी की भी खूब आलोचना हो रही है. दरअसल, नताशा ने वेज बिरयानी (Chiken in Veg Biryani) ऑनलाइन ऑर्डर की थी, पर उसमें मांस का टुकड़ा भी दिख गया जिससे शाकाहारी नताशा आगबबूला हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाया.
If you’re a strict vegetarian (like me) think twice before ordering from @Swiggy !
I ordered biriyani rice with aloo which is clearly MARKED AS VEGETARIAN on the platform and I found a piece of meat (could be chicken, mutton or anything!) in the rice.
Such grave errors are… pic.twitter.com/h7K57CPML4
— Natasha Bhardwaj (@bhardwajnat) April 11, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : April 14, 2023, 06:00 IST






