
पटना. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश मध्य प्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एकसाथ पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इनमें रांची से पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत सीरीज की पहली ट्रेन होगी. बता दें कि इस ट्रेन के 6 ठहराव (स्टॉपेज) तय किए गए हैं. इसको लेकर रेलवे ने समय सारणी और किराया सूटी भी जारी कर दिया है.
रांची-पटना वंदे भारत का नियमित परिचालन 28 जून से शुरू हो जाएगा. अप एवं डाउन दिशा में इस ट्रेन क परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा. पटना से रांची के बीच दूरी ये ट्रेन सिर्फ 6 घंटे में पूरी कर लेगी. पटना से रांची के बीच चलने जा रही इस ट्रेन के 6 स्टॉपेज तय किए गए हैं.
गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हर रोज सुबह 10.30 बजे खुलकर 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रुकते हुए 17.25 बजे पटना जं. पहुंचेगी.
वापसी में ये गाड़ी संख् 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 28 जून को पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रुकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रुकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी.
भारतीय रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है. रेलवे ने किलोमीटर की दूरी के आधार पर एक्जीक्यूटिव क्लास (ईसी) और चेयर कार (सीसी) का किराया तय किया है. पटना से रांची तक का भोजन के साथ ईसी टिकट 1930 रुपये और बिना भोजन के 1760 रुपये तय किया गया है.
वहीं, सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री भोजन के साथ 1025 रुपये और बिना भोजन के 890 रुपये रखा गया है. वहीं, रांची से पटना तक का ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ ईसी टिकट का किराया 2110 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा सीसी (चेयर कार) का किराया प्रति यात्री ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ 1175 रुपये तय किया है. ये किराया बिना भोजन के 887 रुपये है. बता दें वंदे भारत ट्रेन में भोजन की सेवा वैकल्पिक है.
इस ट्रेन में 8 एसी चेयरकार की सुविधा होगी. प्रत्येक कोच 4 पुश बटन के साथ जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली से युक्त होगा. इस ट्रेन का परिचालन गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के नाम से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन किया जाएगा .
बता दें कि पीएम मोदी आज भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा-मुंबई वंदे भारत, बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का सौगात देश को देंगे. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत होगी. पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने वाली यह ट्रेन पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी. दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में यह लगभग एक घंटे और पच्चीस मिनट की यात्रा का समय बचाने में मदद करेगी.
.
Tags: Bihar News, Jharkhand news, Pm narendra modi, Ranchi news, Vande bharat train, Vande Bharat Trains
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 09:21 IST






