अवध विश्वविद्यालय परिसर में 28 जून को इन 5 विषयों की होगी परीक्षा, यहां जानें सबकुछ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अगर आप डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच विषयों के प्रवेश परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय परिसर में 28 जून को m.ed, एलएलएम और बी.फार्मा की परीक्षा होगी. बुधवार 28 जून को परिसर के छह केंद्रों पर पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा कंडक्ट की जाएगी. इसमें 4,365 परीक्षार्थी शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर केंद्र अध्यक्ष और पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है.

अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ ने बताया कि आवासीय परिसर के सभी केंद्रों पर कदाचार रहित परीक्षा संपन्न होगी. परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तथा मोबाइल फोन पर पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा. प्रथम पाली की परीक्षा परिसर के चार केंद्रों में जिसमें m.ed, एलएलबी, बी.फार्मा की परीक्षा होगी.

वेबसाइट पर जाकर संपर्क कर सकते हैं

m.ed की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक व अन्य विषयों की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली में एलएलबी तथा डी फार्मा की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक कराई जाएगी. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट http://www.rmlau.ac.in/new/index.aspx पर विजिट कर संपर्क कर सकते हैं.

जानिए कहां है अवध विश्वविद्यालय

https://maps.app.goo.gl/6Z1SgvXVFbD55nN17

Tags: Ayodhya News, Education news, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें