'लंबू' की कातिलाना बल्लेबाजी देख बिल्डिंग से छलांग लगाने की सोच रहे थे राहुल और पुजारा, ऐसे बची इज्जत


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज और दिल्ली टेस्ट में केएल राहुल और चेतेश्वर पुजारा का बल्ला कुछ खास नहीं चला था. वहीं एक मुकाबले में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए ईशांत शर्मा की एक अर्द्धशतकीय पारी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी थी. इससे निराश राहुल ने कहा था कि अगर उसने शतक बना लिया तो मुझे बिल्डिंग से कूद जाना चाहिए. (Ishant Sharma/Instagram)

गेंदबाजी के दौरान बड़े-बड़े धुरंधरों को धराशायी करने वाले ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को भारतीय टीम में ‘लंबू’ नाम से जाना जाता है. शर्मा के नाम टेस्ट प्रारूप में एक अर्द्धशतक दर्ज है. ईशांत शर्मा ने यह अर्द्धशतक जिस स्थिति में लगाई, उससे जुड़ी एक कहानी बेहद दिलचस्प है. (IPL) ईशांत शर्मा ने एक इंटरव्‍यू के दौरान अपनी इस पारी का जिक्र करते हुए बताया था कि जब मैंने हाफ सेंचुरी जमाई तो किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि मैं ऐसा कर सकता हूं. (AP) ईशांत के मुताबिक जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो केएल राहुल और चेतेश्‍वर पुजारा बोले कि अगर मैं शतक बना देता हूं तो उन्‍हें जमैका की बिल्डिंग से छलांग लगा देनी चाहिए. खैर इसकी नौबत आई नहीं, क्‍योंकि ईशांत शतक बनाने से चूक गए. (AFP) बात करें इस मुकाबले में ईशांत शर्मा की बल्लेबाजी के बारे में तो उन्होंने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया था. इस मुकाबले में उन्होंने 80 गेंद में 57 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके निकले थे. (Ishant Sharma/Instagram)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More