शादी के 6 साल बाद हुआ कुशा कपिला का तलाक, बने रहेंगे माया के को-पेरेंट्स, एक्ट्रेस बोलीं- 'इस रिश्ते को बचाने…'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने छह साल पहले साल 2017 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. लेकिन अब कुशा और जोरावर दोनों ने अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और एक लंबा नोट भी लिखा है. (फोटो साभारः Instagram @kushakapila)

कुशा कपिला ने लिखा, "जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. यह किसी भी तरह से आसान फैसला नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारी लाइफ में इस प्वाइंट पर यह सही है." (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) कुशा कपिला ने आगे लिखा, "हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ शेयर किया है, वह हमारे लिए सब कुछ बना हुआ है. लेकिन दुख की बात है कि वर्तमान में हम अपने लिए जो चाहते हैं वह उससे मेल नहीं खाता है. हमने इसे ठीक करने की बहुत कोशिश की." (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) कुशा कपिला ने लिखा, "एक रिश्ते का खत्म होना दिल तोड़ने वाला है और यह हमारे और हमारे परिवारों के लिए एक कठिन परीक्षा रही है. शुक्र है, हमारे पास इसे प्रोसेस करने के लिए कुछ वक्त था, लेकिन हमने जो शेयर किया और एक साथ बनाया वह एक दशक से अधिक समय तक बना रहा." (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) कुशा कपिला ने लिखा, "हमें अभी भी और समय और हीलिंग की जरूरत है, जिससे की हम लाइफ के अगले फेज में जा सके. इस समय हमारा पूरा फोकस एक-दूसरे के प्रति प्यार, सम्मान और समर्थन के साथ इस बुरे दौर को पार करने पर है." (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) कुशा कपिला और जोरावर के पास एक प्यारी डॉगी माया है. कुशा ने माया को लेकर लिखा, "हम अपने जीवन के प्यार, माया के को-पेरेंट्स बने रहेंगे. और एक-दूसरे के चीयरलीडर्स और सपोर्ट के पिलर्स बने रहेंगें.’ (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) जोरावर आहलूवालिया ने भी ऐसा ही नोट शेयर किया है. दोनों ने अपने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन को बंद किया हुआ है. कुशा और जोरावर को सोशल मीडिया पर सबसे आइडियल कपल में से एक माना जाता था. (फोटो साभारः Instagram @kushakapila) फैंस कुशा कपिला और जोरावर आहलूवालिया को एक साथ पसंद करते थे. लेकिन लंबे समय से दोनों ने एक-दूसरे के साथ वाली तस्वीरें या वीडियो शेयर नहीं की थीं. कुशा जोरावर के साथ दिल्ली में रह रही थी और पिछले कुछ सालों से मुंबई में काफी समय बिता रही है. उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपना घर खरीदा है. (फोटो साभारः Instagram @kushakapila)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें