ITBP में नौकरी का मौका, कितनी मिलेगी सैलरी, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली. ITBP Driver Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकली है. भर्ती के संबंध में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 458 पदों पर भर्ती की जानी है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 27 जून से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 26 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी.

बता दें कि आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग के लिए 195 पद, ओबीसी के लिए 110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, अनुसूचित जाति के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद आरक्षित रखे गए हैं. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पहले पढ़ लें. गलत जानकारी भरने पर आवेदन फॉर्म को निरस्त माना जाएगा.

ITBP Driver Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और एक्स सर्विसमैन के अभ्यर्थियों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.

ये भी पढ़ें-
नवोदय विद्यालय में कैसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन, किसे मिलती है प्राथमिकता
INSPIRING: कहानियां उन दृष्टिहीन कैंडिडेट्स की, जिन्होंने पास किया UPSC एग्जाम

Tags: Government job, ITBP, Job news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More