26 साल बड़े मर्द से शादी कर महिला की हुई फजीहत, हर कोई समझ लेता है पिता! कम उम्र के पुरुष करने लगते हैं फ्लर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती. प्यार ना ही जाति, धर्म, समुदाय देखता है और ना ही लिंग, उम्र या रंग के दायरों में बंधता है. पर हकीकत में जब दो लोगों के बीच इन चीजों के भेद खत्म हो जाए, तो ऐसे लोग चर्चा में आ जाते हैं. हाल ही में एक कपल (Young wife older husband) चर्चा में हैं क्योंकि उनके बीच का एज गैप इतना ज्यादा है कि लोग हैरान रह जाते हैं.

डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 45 साल की एलिसन हॉर्न्स्बी (Allison Hornsby) की अपने पति 71 साल के बेन से साल 1998 में मुलाकात हुई थी. तब बेन 46 साल के थे जबकि एलिसन सिर्फ 20 साल (Couple 26 years age gap) की थीं. उस दौरान एलिसन एक पॉन शॉप, यानी पुराने सामानों को बेचने वाली दुकान पर काम किया करती थीं बल्कि बेन एक पोस्टल वर्कर थे. जैसे ही दोनों ने एक दूसरे को देखा, उन्हें लगा कि उनका रिश्ता सालों पुराना है और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए.

young wife older husband 1

पति की उम्र 71 साल है जबकि पत्नी 45 साल की है. (फोटो: Instagram/starrynight1951)

लोग समझ लेते हैं मां-बेटी की जोड़ी
रिपोर्ट के अनुसार कपल अब अमेरिका के फ्लोरिडा (Florida, America) में रहता है और उनके 5 बच्चे हैं. हैरानी की बात ये है कि उनके इस एज गैप की वजह से लोग अक्सर उन्हें बाप-बेटा समझ लेते हैं. कई बार तो एलिसन की उम्र के मर्द उनसे फ्लर्ट भी करने लगते हैं पर दोनों का रिलेशन इतना मजबूत हो गया है कि उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. कई बार एलिसन को बुरे मैसेज भी आते हैं. लोगों को लगता है कि वो अपनी शादी में खुश नहीं हैं.

53 साल की उम्र में बेन बने थे पिता
उन्होंने बताया कि बेन जब भी बच्चों के स्कूल जाते हैं, तो वहां टीचर उन्हें बच्चों के दादा समझ लेती हैं. साल 2003 में बेन 53 साल की उम्र में पिता बने जब एलिसन ने ट्रिपलेट्स, बेंजामिन, नोआह, और ईथन को जन्म दिया था. तीन साल बाद यानी 2005 में मिया और जूड को उन्होंने जन्म दिया था. साल 2010 में बेन रिटायर हो गए थे. उनके लिए बच्चों को पालना एक बड़ा चैलेंज हो चुका था. कपल ने बताया कि दोनों की ही फैमिली ने उन्हें शुरुआत से एक्सेप्ट कर लिया था. कई लोग एलिसन पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने बेन को शुगर डैडी बना लिया है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें