Delhi Pragati Maidan Loot Case: दिल्ली में प्रगति मैदान के सामने टनल में लूट के 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली. दिल्ली में प्रगति मैदान के सामने टनल में एक टैक्सी को रोककर गनप्वाइंट पर डिलीवरी एजेंट से लूट में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, अभी अन्य की गिरफ्तारी होनी बाकी है. मामले में कुल चार बंदूकधारियों ने एजेंट को लूटा था औऱ फरार हो गए थे.

जानकारी के अनुसार, दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य दो की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश में दिल्ली पुलिस छापामारी कर रही है. नई दिल्ली जिला अंतर्गत तिलक मार्ग थाना पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है.

डीसीपी साउथ, चंदन चौधरी ने बताया कि स्नैचिंग, लूट और अन्य तरह के अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार चेकिंग की जा रही है. इस तरह की रूटीन पेट्रोलिंग होती है. मोटरसाइकिल पर दो ज़्यादा लोग सवार हैं तो उन्हें रोका जा रहा है. वाहनों की रोक कर जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला
शिकायतकर्ता पटेल साजन कुमार ओमिया इंटरप्राइजेज, चांदनी चौक में डिलीवरी एजेंट है. पुलिस थाना तिलक मार्ग उसने क लिखित शिकायत दी थी और बताया था कि वह अपने दोस्त जिगर पटेल के साथ एक बैग में कैश लेकर देने के लिए गुड़गांव जा रहे थे.

दोनों ने लाल किला से एक ओला कैब किराए पर ली और रिंग रोड पर गुड़गांव जाते समय जब वे प्रगति मैदान के टनल में दाखिल हुए, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार 4 लोगों ने बंदूक की नोंक पर उनकी कैब रोकी और उनका बैग लूट लिया, जिसमें 1.5 लाख से 2 लाख रुपये थे. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. गन के दम पर इस लूट को अंजाम दिया गया था.

Tags: Delhi Crime News, Delhi police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More