यूपीः एक और एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश गुफरान मुठभेड़ में ढेर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


लखनऊ. उत्तर प्रदेश में पुलिस ने एक और एनकाउंटर को अंजाम दिया है. यहां पर सवा लाख रुपये के इनामी बदमाश गुफरान को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. गुफरान पर 13 मामले दर्ज थे.
जानकारी के अनुसार, कौशांबी जिले के समदा इलाके में मंगलवार सुबह पांच बजे पुलिस और गुफरान में मुठभेड़ हुई. एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के अपराधी गुफरान को मार गिराया.

मुठभेड़ स्थल से 9 एमएम की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल और अपाचे बाइक बरामद की है. बताया जा रहा है कि हत्या, लूट ,हत्या के प्रयास जैसे 7 मामलों में गुफरान वांछित था. एडीजी प्रयागराज की ओर से गुफरान पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था.

उधऱ, सुल्तानपुर पुलिस की ओर से भी 25 हजार का इनाम गुफरान पर रखा गया था. गुफरान पर प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे.  बीते कुछ माह पहले अप्रैल में प्रतापगढ़ में एक ज्वेलर को गोली मारकर सनसनीखेज लूट को अंजाम दिया गया था. बताया जा रहा है कि लूट कर निकलते हुए फायरिंग करने वाला युवक गुफरान ही था.

Tags: UP Police Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें