
हाइलाइट्स
27 जून से 2 जुलाई तक बारिश और बौछार का सिलसिला जारी रहेगा.
दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार रात्रि में हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत
इस बार दिल्ली में 2 दिन पहले ही पहुंचा मॉनसून, मुंबई में दो हफ्ते देरी से पहुंचा
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र (Delhi-NCR Rainfall) में भी मॉनसून का असर दिख रहा है. मॉनसून के दिल्ली पहुंचने के साथ ही रात्रि में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. सोमवार रात्रि से हो रही लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 4 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. मंगलवार सुबह का अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियत रिकॉर्ड किया गया है जिसके चलते राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों यानि 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
बताते चलें कि मॉनसून के अपने निर्धारित समय से दो दिन पहले रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने से दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का भी मानना है कि दिल्ली में मॉनसून अपने तय समय से 2 दिन पहले पहुंच गया, जबकि मुंबई में यह दो हफ्ते की देरी से पहुंचा. आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक पहुंचता है. लेकिन इस बार 2 दिन पहले ही पहुंच गया जिससे राजधानीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है.
आईएमडी के दिल्ली केंद्र के मुताबिक ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है.
इस बीच देखा जाए तो दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून (Monsoon Update) ने दस्तक दे दी है और मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार और सोमवार रात्रि में हुई बारिश (Delhi-NCR Rainfall) से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है.
मौसम विभाग के मुताबिक 27 जून से 2 जुलाई तक बारिश और बौछार का सिलसिला जारी रहेगा. मंगलवार को मध्यम बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. वहीं 28 से 30 तक हल्की बारिश के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस माह के आखिरी तक लोगों को बारिश खूब भिगोएगी. इसके बाद 1 और 2 जुलाई को बारिश और बौछार का पूर्वानुमान जताया है जिसके चलते अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहने का अनुमान जताया है.
.
Tags: Delhi Rainfall, Delhi weather, Imd, Rain in Delhi NCR, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:34 IST






