
भारत में इन दिनों हर तरफ बारिश का माहौल बना हुआ है. बारिश का सीजन आने के बाद सांप-बिच्छू कुछ ज्यादा ही बाहर आने लगते हैं. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी जरुरी हो जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप बारिश में एक्स्ट्रा केयरफुल रहने लगेंगे. इसमें एक शख्स ने दिखाया कि कैसे लापरवाही से कहीं भी हेलमेट फेंक देने का क्या अंजाम होता है?
भारत में अब बाइक सवारों को हेलमेट लगाना जरुरी कर दिया गया है. कई राज्यों में तो पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट जरुरी है. लोग बाइक या स्कूटी से उतरने के बाद घर के किसी कोने में हेलमेट फेंक देते हैं. इसके बाद जब दुबारा पहनना होता है तो सीधे उठाकर उसे सिर में डाल लेते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो सावधान हो जाएं. ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है. नीचे वाले वीडियो को देखने के बाद आप ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे.
अंदर बैठा था सांप
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने अपने हेलमेट का वीडियो शेयर किया. शख्स ने दिखाया कि कैसे उसके हेलमेट के अंदर एक सांप छिपकर बैठा हुआ था. शख्स ने अपने वीडियो में बेहद सावधानी से हेलमेट के बिलकुल किनारे में बैठे छोटे से सांप को निकाल कर दिखाया. चिमटे की मदद से सांप को बाहर निकाला गया. सांप वैसे तो साइज में काफी छोटा था लेकिन था जहरीला. अगर शख्स हेलमेट को सीधे पहन लेता तो शायद उसकी जान चली जाती. गनीमत थी कि उसने सांप को देख लिया और हादसा होने से बच गया.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:00 IST






