
xशादी के बाद पत्नी के मायके जाने पर पति को सबसे ज्यादा ख़ुशी होती है. लेकिन अगर पत्नी के साथ पति को भी मायके जाना पड़ता है तब शुरू होती है असली परेशानी. किसी भी मर्द को तब तक अपनी पत्नी के मायके जाने में ख़ुशी नहीं मिलती, जब तक वहां उसकी खूबसूरत साली इंतजार ना कर रही हो. वरना पतियों के लिए ये किसी सजा से कम नहीं होता. सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही पति ने अपनी तकलीफ बयान की. शख्स को अपनी पत्नी के साथ उसके मायके जाना था लेकिन उसने साफ़ इंकार कर दिया.
पति द्वारा ना सुनने के बाद पत्नी ने अपने शौहर को झाड़ू से पीटने की तैयारी कर ली. झाड़ू देखते ही शख्स ने अपनी परेशानी बयान कर दी. उसके जवाब को सुनने के बाद हर किसी की है हंसी छूट गई. दरअसल, बीवी के मायके में रहने वाले बच्चों की संख्या की वजह से शख्स पत्नी के साथ नहीं जाना चाहता था. उसने जिस तरह से अपनी परेशानी बयान की, उसने वीडियो को वायरल कर दिया. लोग भी वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
ससुराल नहीं जाऊंगा की लगाई रट
वायरल वीडियो में शौहर नीले रंग की लूंगी में नजर आया. उसकी पत्नी ने जब सुना कि शौहर उसके साथ मायके नहीं जाना चाहता तो उसने झाड़ू के साथ पति की पिटाई की तैयारी कर दी. पत्नी ने शौहर की शर्ट खींची और उसे नीचे गिरा दिया. इसके बाद भी शख्स ने ससुराल ना जाने की रट जारी रखी. जब पत्नी ने पूछा कि वो क्यों नहीं जाना चाहता तो बेहद गुस्से में उसने वजह बताई. ससुराल में बच्चों को पैसे देने के डर से शख्स वहां नहीं जाना चाहता था.
.
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:05 IST






