क्वालकॉम प्रोसेसर चिप के साथ आते हैं ये धाकड़ 5G स्मार्टफोन, 20 हज़ार से कम में पाएं गजब फीचर


Best 5G Android phone: 5G नेटवर्क आने के बाद से लोग चाह रहे हैं कि नए फोन में अपग्रेड कर लिया जाए. लोग नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने के बारे में इसलिए सोच रहे हैं ताकि फास्ट स्पीड का इस्तेमाल किया जा सकते हैं. फोन खरीदते समय कई बातों का खास ख्याल रखना ज़रूरी होता है. ऐसे में प्रोसेसर भी एक बड़ा फैक्टर होता है. मीडियाटेक और स्नैपड्रैगन में से लोग क्वालकॉम पसंद करते हैं. इसकी वजह ये है कि ये ज़्यादा फास्ट और स्मूथ होते हैं.

आइए जानते हैं कुछ ऐसे 5G फोन के बारे में जो 20,000 रुपये से कम दाम में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आते हैं. इस लिस्ट में मोटोरोला, सैमसंग, वनप्लस के मॉडल मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें-हीट वाला मौसम बीत गया, उमस वाली गर्मी में कितने डिग्री पर चलाएं AC? कूलिंग भी रहे और बिजली का मीटर भी न भागे

iQoo Z6 Lite 5G: iQoo के इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में FHD+ रेजोल्यूशन मिलता है. इसके अलावा इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है. कैमरे के तौर पर इसमें 50 मेगापिक्सल का Eye ओटा फोकस मेन कैमरा मिलता है.

Motorola Moto G71 5G: इस फोन की कीमत 18,690 रुपये है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC प्रोसेसर मिलता है. फोन 6जीबी रैम, 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 6.4 इंच की फुल HD+ स्क्रीन मिलती है.

Samsung Galaxy F23 5G: इस फोन की कीमत 15,999 रुपये है. सैमसंग गैलेक्सी F23 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट मिलता है. फोन में 6.6 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, डिवाइस में फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है. पावर के लिए इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें-इस तरह के कमरे में कभी काम नहीं करते हैं कूलर, हर जुगाड़ के बाद भी नहीं मिलती सही कूलिंग

Redmi Note 12 5G की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है. फोन में 6nm स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर मिलता है. फोन में 33W फास्ट चार्जर इन-बॉक्स और टाइप-सी कनेक्टिविटी के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. कैमरे के तौर पर इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है, और ये 48 मेगापिक्सल के AI ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है.

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G: इस फोन की कीमत 17,999 रुपये है. प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G मिलता है. फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है.

Tags: Best android phones, Mobile Phone, Tech news, Tech news hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More