
अंकित राजपूत/ जयपुर.सोमवारदोपहर गुलाबी नगरी जयपुर में हुई बारिश से जयपुरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. सोमवारसुबह से ही मौसम बदला हुआ थाऔर आसमान में काले बादल छाए हुए थे. दोपहर में बारिश की हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई. लगभग एक डेढ़ घंटे बारिश चलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कों पर गड्ढे उफान लेने लगते हैं.
टोंक फाटक स्थित रेलवे फाटक के पास गड्ढे में पानी भरते ही सामान्य आने जाने वाले वाहन और रेलवे सिग्नल होने के कारण अधिक ट्रैफिक लग जाता है. टोंक फाटक का इलाका पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से भरा रहता है औरयहां पर किताबों की दुकानें होने से छात्रों की भीड़ लगी रहती है और शहर के अलग-अलग इलाकों से बुक्स खरीदने सुबह-शाम आते हैं. इसलिए टोंक फाटक पर थोड़ी सी बारिश से ही ट्रैफिक जाम हो जाता है.ट्रैफिक जाम होने से दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है. बात करें शहर के निचले इलाकों की तो कई इलाकों में इतनी सी बारिश से हे हालत बद से बदतर हो गए. ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं होने के वजह से निचले इलाकों में कुछ समय के लिए पानी भर गया.
वहीं बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.शहर में सोमवार को न्यूं सांगानेर रोड, टोंक रोड, सांगानेर, मानसरोवर, एमडी रोड, चौपड़, चांदपोल आमेर में बारिश दर्ज की गई. वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश की संभावना जताई है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 22:45 IST





