Crime: शराब ठेकेदार की दबंगई! विधवा महिला और बेटी को बेरहमी से पीटा, बचाने आए सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला


श्योपुर. श्योपुर में एक विधवा महिला और उसकी बेटी से मारपीट की खबर सामने आई है. यहां शराब ठेकेदार और उसका दबंग भाई मंदिर की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे. विरोध करने पर उन्होंने विधवा महिला और उसकी बेटी की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

मामला श्योपुर के विजयपुर थाना इलाके के बिचपुरी गांव के पास खेतों का है. यहां भगवान सीताराम के मंदिर की जमीन पर आरोपी पप्पू उर्फ दुर्गेश और काली उर्फ कुलेंद्र सिंह जादौन जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे. ये विजयपुर इलाके के शराब ठेकेदार हैं, वह अवैध तरीके से मंदिर की जमीन पर ढाबा बनाने के लिए जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई करवाने पहुंच गए. जब इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी की विधवा पत्नी मनी बैरागी को लगी तो वह अपनी बेटी पूनम के साथ खेत पर पहुंच गई. जब उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो, आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी.

बीच-बचाव में आए सरपंच पर कुल्हाड़ी से हमला
जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी से पहले धक्का-मुक्की की. इसके उन्होंने महिला को जमीन पर पटका और लात-घुसों से बेरहमी से पिटाई करने लगे. यहां तक कि उनके कपड़े फाड़ कर उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली. जब गांव के सरपंच राघवेंद्र सिंह जादौन उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचे तो, आरोपियों ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला करके सरपंच को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले में विजयपुर थाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस ने आरोपी शराब ठेकेदार और अन्य साथियों पर मामला दर्ज करने की बजाय उल्टा महिला और बीच-बचाव करने वाले घायल सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज
घटना के वीडियो वायरल होने पर मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने शराब ठेकेदार और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उधर ग्वालियर की अस्पताल में भर्ती घायल सरपंच राघवेंद्र सिंह जादौन का कहना है शराब ठेकेदार और उसके भाई ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला और उसकी बेटी से बेरहमी से मारपीट की है. एएसपी सतेंद्र सिंह तोमर का कहना है बिचपुरी गांव में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर एफ आई आर दर्ज की गई है. क्योंकि दोनों पक्षों के चोट आई है.

Tags: Crime News, Mp news, Sheopur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More