मोरों के झुंड में क्या आपको नज़र आई तितली? 6 सेकंड में खोजकर पूरी करिए चुनौती, जीनियस ही सुलझा पाएंगे पहेली

तस्वीरें जो भ्रम पैदा करती हैं, वो हमारी ऑब्जर्वेशन स्किल को परखने का काम करती हैं. जिसे सुलझाने में अगर अकेले में दिक्कत हो तो आप मित्रों के समूह के साथ भी इन चुनौतियों को आजमा सकते हैं. दावा किया जाता है कि ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियों को सुलझाने के दौरान आपके दिमाग को धार मिलती है और आंखें भी अपना पैनापन परख लेती हैं. इन चुनौतियों को दिमागी कसरत के तौर पर भी देखा जाता है. जिसके साथ जूझना लोगों को बेहद पसंद होता है. हालांकि दिमाग की दही करने के लिए भी ये चुनौतियां जानी जाती हैं.

ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में मोरों के झुंड में तितली खोजने की पहेली दी गई है. जिसे 6 सेकंड में पूरा करना एक मुश्किल चुनौती है. दावा किया जा रहा है कि जो लोग भी तस्वीर में तितली की तलाश में कामयाब होंगे, वो बेशक जीनियस कहलाएंगे. तो चलिए आप भी ट्राय करिए मुश्किल चुनौती का टास्क.

मोरों के झुंड में छिपी है तितली
चुनौती के तौर पर जो तस्वीर पेश की गई है, वो ढेर सारे मोरों से भरी पड़ी है. कुछ शांति से खड़े हैं, कुछ पंख फैलाकर नाचने की तैयारी में हैं. कुल मिलाकर तस्वीर में मोरों की अलग अलग मुद्राएं आपको नजर आ जाएंगी. मोरों के इसी झुंड में आपको तलाश करनी है एक ऐसी तितली की, जो मोरों के बीच में छुपी हुई है. लेकिन वो कहां है यह किसी को समझ में नहीं आ रहा. आपको 6 सेकेंड का वक्त उस तितली को खोजने के लिए दिया गया है. जो पहली नज़र में किसी को नहीं दिख रही.

optical illusion photo

क्या आपको नजर आई मोरों के झुंड में तितली?

6 सेकंड में तितली की तलाश करने वाले कहलाएंगे जीनियस
ऑप्टिकल भ्रम चुनौतियों से भरी कोई भी तस्वीर इतनी आसान नहीं होती, कि आप उसे 6 से 7 सेकंड में सुलझा लें. बावजूद इसके चुनौतियां देने वाला अक्सर 10 सेकंड के भीतर तक का ही कोई वक्त देता है, ताकि कम से कम समय में आपके दिमागी कौशल को परखा जा सके और आप भी खुद की स्मार्टनेस को आजमा सकें. ये तस्वीरें सामने मौजूद चीज़ को भी इस कदर छुपाती हैं कि उसे खोजने में दिमाग की बैंड बज जाती है. अगर आपको अब तक तितली नजर नहीं आई है तो तस्वीर के बीचोबीच दिमाग को केन्द्रित करिए. ऐसा करने से आपको चुनौती सुलझाने में आसानी होगी.

Tags: Ajab Gajab news, Khabre jara hatke, Quiz, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More