राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी: कल 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, तीन-चार दिन चलेगा दौर- IMD

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राजस्थान मौसम अलर्ट
राजस्थान में सक्रिय हुआ मानसून
कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश के आसार

जयपुर. राजस्थान में मानसून (Monsoon) मेहरबान हो गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक मानसून के जबर्दस्त तरीक से सक्रिय रहने के आसार जताए हैं. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश (Heavy rain ) भी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उड़ीसा और उसके आसपास के झारखंड क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके आगामी दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है. ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य अवस्था से गुजर रही है.

मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिन राजस्थान में भारी बारिश के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मंगलवार के राजस्थान के 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

29 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 28 और 29 जून को कम दबाव के क्षेत्र से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी. 29 जून को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी अगले दो-तीन दिन कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

मंगलवार को राजस्थान के 26 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, जोधपुर, नागौर और पाली में बारिश हो सकती है.

जयपुर में भी चला जोरदार बारिश का दौर
जयपुर में भी सोमवार को जोरदार बारिश का दौर देखने को मिला. कुछ देर हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं गंगानगर, अलवर, राजसमंद, झुंझुनूं, सीकर, चित्तौड़गढ़ और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है.

Tags: Jaipur news, Monsoon Update, Rajasthan news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें