भोपाल में यहां मिलेंगे UP में तैयार टेराकोटा के खूबसूरत बर्तन, कीमत 50 रुपए से शुरू

विनय अग्निहोत्री/भोपाल. झीलों की नगरी भोपाल के बिट्टन मार्केट के दशहरे मैदान में इस समय एग्जीबिशन चल रही है. इस एग्जीबिशन में उत्तर प्रदेश से आए हुए खुर्जा के हैंडमेड टेराकोटा के बर्तन लगे हुए हैं. एक व्यापारी सोहेल ने बताया कि यह बर्तन उत्तर प्रदेश के खुर्जा के हैं, जहां टेराकोटा के बर्तन बहुतायत में बनाए जाते हैं, वहां के टेराकोटा आइटम्स देशभर में फेमस हैं. आप जितने भी यहां पर बर्तन देख रहे हैं. ये हैंडमेड हैं. कुछ बर्तन मशीन से प्रिंटेड है और कुछ माइक्रो लेवल के होते हैं.

सोहेल ने बताया कि इनके बनाने का प्रोसीजर की बात करें तो इसके लिए चीनी मिट्टी का पत्थर गुजरात से आता है. उसको मशीन में आटे की तरह पीसा जाता है और हम लोग एक मिट्टी का ढांचा (मोल्ड) बनाते हैं और उसमें आटे की तरह पिसा हुआ पत्थर डाल दिया जाता है. कुछ बर्तनों में हम अपने हाथों से ही चित्रकारी करते हैं और कुछ बर्तनों में हम मशीन की मदद से चित्रकारी करते हैं.

मजबूत होते हैं टेराकोटा के बर्तन

टेराकोटा आइटम्स में आपको किचन सेट मिल जाएगा. अपने बगीचे के लिए आपको सुंदर गमले यहां पर मिल जाएंगे. डाइनिंग टेबल के लिए यहां पर आपको पूरा सेट मिल जाएगा. अगर कीमत की बात की जाए तो यहां पर स्टार्टिंग प्राइस 50 रुपए से शुरू होता है. यहां पर आपको अच्छी क्वालिटी के बर्तन मिलते हैं. इन बर्तनों की खास बात यह होती है कि यह अंदर से बहुत मजबूत होते हैं.

सोहेल का कहना है कि इन बर्तनों में आप कुछ भी रखिए, गरम खाना रखिए या ठंडा खाना रखिए ये क्रैक नहीं होते हैं. ये इतने मजबूत हैं कि गलती से कभी हाथ से छूटकर गिर भी जाएं तो एकदम से टूटते नहीं हैं, क्योंकि इनको बड़े ही अच्छे तरीके से बनाते हैं, ताकि इनकी मजबूती बरकरार रहे. हम जो बर्तन लाते हैं यहां पर टेस्टिंग करके बर्तन लाते हैं अगर कोई बर्तन कमजोर होता है तो उसे हम अपने एग्जीबिशन में नहीं रखते हैं. हम लोग पूरे देश में हर उन जगहों पर ये बर्तन ले जाते हैं, जहां-जहां पर हम को बुलावा आता है.

Tags: Bhopal news, Latest hindi news, Local18, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More