Ranchi News: अब स्मार्ट वर्क करेंगी जल सहिया, इसके लिए सरकार दे रही स्मार्टफोन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 शिखा श्रेया/रांची. झारखंड में जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)जैसी योजनाओं को धरातल पर उतारने में अहम भूमिका निभा रही जल सहिया को अब स्मार्टफोन दिया जाएगा. साथ ही इन्हें स्काई ब्लू कलर की दो साड़ी भी दी जाएगी. जिससे इनकी पहचान सुनिश्चित होगी. यह निर्णय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा ली गई है और विभाग के सचिव मनीष रंजन की ओर से संकल्प जारी कर दिया गया है.

जारी संकल्प में यह बताया गया है कि जल सहिया को स्मार्टफोन व 2 स्काई ब्लू साड़ी में दी जायेगी. स्मार्टफोन इनके कामों को देखते हुए जरूरी हो गया था. क्योंकि जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित मासिक कार्यों को झार जल मोबाइल एप्स के माध्यम से एंट्री अपलोड करने का कार्य जल सहिया का है. पर इनके पास स्मार्टफोन ना होने की वजह से कार्य में बाधा रही थी. जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं.

त्यागपत्र या नौकरी से निकाले जाने पर लौट आना होगा स्मार्टफोन

जारी सूचना के अनुसार पेयजल स्वच्छता विभाग की ओर से जल सहिया को 12000 रुपए का स्मार्टफोन दिया जाएगा.यह स्मार्टफोन के डाटा का खर्च सहिया को खुद ही वहन करना होगा.इसके अलावा अगर किसी जल सहिया को निकाला जाता है या खुद त्यागपत्र देती है तो स्मार्टफोन विभाग को लौटाना भी होगा.वही, दो साड़ी साल में मिलेगी, जिसकी कीमत प्रत्येक साड़ी 600 रुपए होगी, यह स्काई ब्लू कलर की होगी.स्मार्टफोन व साड़ी पर कुल 39.07 करोड रुपए का खर्च होगा.

मिशन को पूरा करने में जल सहिया की महत्वपूर्ण भूमिका

जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर उतारना व पूर्ण करने में जल सहिया की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.सरकार की तरफ से 2024 तक राज्य के प्रत्येक गांव में नल से जल की सुविधा बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है व स्वच्छ भारत मिशन के तहत राज्य के 29604 गांव में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है.इसके आधार पर ही गांव को ओडीएफ प्लस घोषित किया जाएगा.इसमें झार जल मोबाइल ऐप के माध्यम से इन योजनाओं के कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन व देखरेख किया जाएगा.इन ऐप के जरिए एंट्री व डाटा अपलोड करने का काम जल सहिया का होगा.

Tags: Jharkhand news, Local18, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें