भयंकर सड़क हादसे का शिकार हुआ ये 24 साल का साउथ स्टार, जान बची पर गंवाया पैर, ओवरटेक लेते वक्त हुआ एक्सीडेंट

Actor DHRUWAN Accident: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां पर एक नहीं बल्कि दो स्टार के एक्सीडेंट हुए हैं लेकिन एक हीरो के साथ बहुत ही भयानक हादसा हुआ है जिसके चलते वो अपना पैर खो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कन्नड़ अभिनेता सूरज कुमार, जिन्हें ध्रुवन के नाम से भी जाना जाता है, उनके साथ एक बड़ा हादसा हुआ है. अभिनेता 2 दिन पहले 24 जून को एक बड़ी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए और इस दौरान वे बेगुर के पास मैसूर-गुंडलूपर राजमार्ग पर अपनी बाइक से राइड कर रहे थे. हादसे के बाद उन्हें मैसूरु के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया जिसमें उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा.

01

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज के दाहिने पैर में भयंकर चोट लगी और डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए पैर काटना पड़ा. ध्रुवन बाइक चलाने का शौकीन हैं और वे अक्सर राइड पर निकलते थे लेकिन अफसोस उन्हें क्या पता था कि कभी उनका ये शौक उन्हें ऐसी मुश्किल में डाल देगा.

02

बीते शनिवार को वे अपनी बाइक से मैसूर से ऊटी जा रहे थे, भी शाम 4 बजे एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में उन्होंने बाइक से कंट्रोल खो दिया और फिर बाइक टिप्पर लॉरी से टकरा गई. इस हादसे में डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए घुटने के नीचे से उनका दाहिना पैर अलग कर दिया.

03

24 वर्षीय अभिनेता डॉ. राजकुमार की पत्नी परवथम्मा के भतीजे हैं और फिल्म निर्माता एस ए श्रीनिवास के बेटे हैं. कन्नड़ सुपरस्टार शिवराज कुमार और उनकी पत्नी ने अस्पताल में सूरज से मुलाकात की.

04

बात अगर वर्कफ्रंट को लेकर करें तो सूरज कुमार को फिल्म भगवान श्री कृष्ण परमात्मा (Bhagawan Shri Krishna Paramathm) से अपनी शुरुआत करनी थी, जिसका निर्देशन अनूप एंथोनी ने किया था. कन्नड़ स्टार दर्शन ने फिल्म लॉन्च की, जिसे बाद में अज्ञात कारणों से बंद कर दिया गया.

05

अभिनेता रथम नामक एक अन्य फिल्म पर काम कर रहे थे. सूरज ने प्रिया प्रकाश वारियर के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट भी साइन किया है, लेकिन अभी इसके बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है. लेकिन एक पैर गंवाने से उनके करियर को भारी रकम चुकानी पड़ी, क्योंकि अभी तो उन्होंने शुरुआत ही की थी. बहरहाल, हम तो यही उम्मीद करते हैं ईश्वर उन्हें इस हादसे के दर्द को बर्दाश्त करने की शक्ति दे और उनका हौंसला बनाए रखे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More