
मुंबई. एक स्कूटी पर 7 बच्चों को लेकर जा रहे व्यक्ति को मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने गिरफ्तार कर लिया है. इसने खुद भी हेलमेट नहीं पहना था और न ही बच्चों की सुरक्षा का कोई इंंतजाम था, इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ तो मुंबई पुलिस हरकत में आई और उसने 7 बच्चों के साथ स्कूटी चलाने वाले व्यक्ति पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस स्कूटी सवार की तलाश कर रही थी.
प्रारंभिक जांच से पता चला कि यह घटना ताड़देव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. हेलमेट नहीं पहनने वाले स्कूटी सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि अभी तक उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है. मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है.
@CPMumbaiPolice@Dev_Fadnavis@mieknathshinde @MTPHereToHelp
Dear Mumbai Traffic Police please pay attention here. Look how this person is carrying seven children on a scooty. Because of this, the lives of these boys are in danger. Please take action against them. pic.twitter.com/DUkGYLKJWY— ashwin deshpande (@ashwindesh7798) June 21, 2023
.
Tags: Mumbai, Mumbai police, Social media
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 17:01 IST





