गोड्डा में यहां लगा है पुस्तक मेला, किताब पर 25 से 30 % तक है छूट


आदित्य आनंद/गोड्डा. अगर आप किताब के शौकीन हैं, साहित्य-उपन्यास पढ़ना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. गोड्डा के महिला कॉलेज के इंडोल स्टेडियम में पुस्तक मेला लगा हुआ है. दिनकर पुस्तकालय की ओर से आयोजित यह मेला 28 जून तक चलेगा. मेले में 40 से अधिक प्रकाशन की पुस्तकें मौजूद हैं. किताबों पर 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है.

पुस्तक मेला के आयोजक हिमांशु शेखर झा ने बताया कि 24 जून से गोड्डा में यह मेला शुरू हुआ है. पुस्तक प्रेमी यहां शिरकत कर रहे हैं. शाम में लोगों की भीड़ अधिक होती है. मौसम भी अनुकुल है. गर्मी से राहत मिलने के कारण लोग घरों से निकल कर पहुंच रहे हैं. मेले में सभी प्रकार के पुस्तकों की बिक्री हो रही है.

इन लोगों के लिए खास छूट
इस पुस्तक मेले में आम लोगों के लिए जहां 25% की छूट दी जा रही है. वहीं लाइब्रेरी, स्कूल, कोचिंग या अन्य संस्था के लिए खरीदारी करने पर 28 से 30% तक की छूट दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक पुस्तकों को बिक्री हो सके और लोगों को इसका लाभ मिले. पुस्तक मेले के संचालक नयन झा ने बताया कि इस पुस्तक मेले में विदेशी लेखकों के चर्चित पुस्तकों का हिंदी अनुवाद से लेकर देश के तमाम नामचीन लेखकों की पुस्तक पाठकों के लिए सस्ती कीमत पर उपलब्ध है. इसके अलावा इस मेले में बाल हिंदी, अंगिकासाहित्य, धार्मिक व आध्यात्मिक पुस्तक और कोर्स से जुड़ी किताबों की भी  रेंज है, ताकि कोई भी पाठक यह से निराश होकर न जा सके.

.

FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 16:05 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More