सिर्फ 2 स्‍टेप में पता चल जाएगा कितना मिलेगा लोन, 4 घंटे के भीतर पैसा आपके खाते में, कहां मिल रही सुविधा?

हाइलाइट्स

बजाज फाइनेंस जैसी NBFCs ग्राहकों को इंस्टा पर्सनल लोन का ऑफ़र देती हैं.
कुछ चुनिंदा मौजूदा ग्राहकों को दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होती है.
सामान्य रूप से उपलब्ध पर्सनल लोन लेने का विकल्प चुन सकते हैं.

नई दिल्‍ली. आज के जमाने की बैंकिंग सुविधाएं सही मायने में ग्राहकों की सहूलियत और काम में कुशलता की बुनियाद पर टिकी हैं. फिर लोन के मामले में ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए? टेक्नोलॉजी के इस दौर में अपने इंस्टेंट लोन ऑफ़र के बारे में जानना मामूली बात बन गई है. आप सिर्फ दो क्लिक में इसकी पूरी जानकारी ले सकते हैं. यह प्रक्रिया इतनी आसान है कि लोग तुरंत अपना लोन ऑफ़र देख सकते हैं, जिसके लिए एलिजिबिलिटी की शर्तों की जांच करने और लंबे-चौड़े आवेदन भरने की ज़रूरत नहीं होती है.

बजाज फाइनेंस जैसी NBFCs ग्राहकों को इंस्टा पर्सनल लोन का ऑफ़र देती हैं, जो तुरंत सामने आने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए एक बेहतर साधन है. सामान्य तौर पर मिलने वाले पर्सनल लोन की तुलना में इंस्टा पर्सनल लोन लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है, क्योंकि पर्सनल लोन में आवेदन की लंबी-चौड़ी प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही पता चलता है कि आपको कितनी रकम तक का लोन मिल सकता है. इंस्टा पर्सनल लोन के मामले में ऐसा नहीं है. आप सिर्फ मोबाइल नंबर और OTP की मदद से तुरंत जान सकते हैं कि आपको कितनी रकम तक का लोन मिल सकता है. इसकी सारी जानकारी यहां दी जा रही है.

• बजाज फिनसर्व की वेबसाइट पर जाकर इंस्टा पर्सनल लोन पेज पर जाएं.
• ऑनलाइन फॉर्म खोलने के लिए पेज पर “चेक ऑफ़र” बटन पर क्लिक करें.
• अपना 10 अंकों वाला मोबाइल नंबर भरें और OTP भरकर अपने फोन नंबर को कन्फर्म करें.
• अब आपको प्री-असाइन्ड लिमिट के साथ एक ऑफ़र दिखाई देगा. आप इस ऑफ़र को स्वीकार
कर सकते हैं या कम रकम चुन सकते हैं.
•  अपनी EMI के बजट पर गौर करते हुए लोन की समय-सीमा चुनें.
• “प्रोसीड” बटन पर क्लिक करके ऑनलाइन फॉर्म को पूरा करें.

ऑनलाइन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है, जो इस बात पर निर्भर है कि आप नए ग्राहक हैं या मौजूदा ग्राहक. कुछ चुनिंदा मौजूदा ग्राहकों को आवेदन पूरा करने के लिए कोई दस्तावेज जमा करने की ज़रूरत नहीं होती है, जबकि कुछ ग्राहकों को अपने इंस्टा पर्सनल लोन आवेदन को पूरा करने के लिए अतिरिक्त दस्तावेज देने पड़ सकते हैं. ज्यादातर मामलों में, लोन की रकम 30 मिनट से 4 घंटे के भीतर आपके बैंक खाते में आ जाती है. अगर आपको कोई ऑफ़र नहीं मिलता है, तब भी आप सामान्य रूप से उपलब्ध पर्सनल लोन लेने का विकल्प चुन सकते हैं.

इंस्‍टा पर्सनल लोन के लिए ध्‍यान रखें ये बातें
अगर आप शॉर्ट-टर्म लोन लेना चाहते हैं, तो लोन की रकम और समय-सीमा को सावधानी से चुनना बेहद जरूरी है. अपना ऑफ़र देखने के बाद आप प्री-अप्रूव्ड ऑफ़र को स्वीकार कर सकते हैं या इससे कम रकम का विकल्प चुन सकते हैं. आप इंस्टा पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से EMI और लोन चुकाने की समय-सीमा तय कर सकते हैं. हर महीने चुकाई जाने वाली किस्तों का अंदाजा लगाने के लिए, कैलकुलेटर में सिर्फ़ लोन की रकम, समय-सीमा और ब्याज़ दर भरें। लोन चुकाने की अपनी क्षमता को देखते हुए EMI की रकम में बदलाव कर सकते हैं और 6 से 60 महीने तक की समय-सीमा का विकल्प चुन सकते हैं. EMI कैलकुलेटर में मूलधन और ब्याज़ की रकम को अलग-अलग करके भी दिखाया जाता है.

पैसा जहां मर्जी खर्च कीजिए
बजाज फाइनेंस इंस्टा पर्सनल लोन में लोन की रकम के उपयोग पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है, जिससे ग्राहकों को पैसे खर्च करने की पूरी आज़ादी मिलती है. चाहे इलाज के लिए तुरंत पैसों की ज़रूरत हो या फिर होम रिनोवेशन, शादी के खर्च, या अपने ड्रीम वेकेशन के दौरान अचानक सामने आने वाले खर्चों को पूरा करने की बात होगी, आप अपनी मर्जी से इस लोन की रकम का उपयोग कर सकते हैं.

अगर आपको तुरंत पैसों की ज़रूरत है, तो इंस्टा पर्सनल लोन आपके लिए सबसे बेहतर समाधान है. पैसों की मदद के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाले ऐसे साधन की मौजूदगी से मन को बड़ा सुकून मिलता है, जो कभी भी ज़रूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकता है. अचानक सामने आने वाले खर्चों को बिना किसी परेशानी के पूरा करने के लिए आज ही अपना बजाज फाइनेंस इंस्टा पर्सनल लोन ऑफ़र देखें.

Tags: Bank Loan, Business news in hindi, Loan, Loan offers

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More