VIDEO: आगे-आगे तेंदुआ, पीछे-पीछे दौड़ी जनता और पुलिस, अफरा-तफरी देख आपको आ जाएगा मजा

बड़वानी. मध्य प्रदेश के बड़वानी से वाइल्ड लाइफ का अनोखा वीडियो वायरल हुआ है. इसमें तेंदुए और उसके शावक ने खेत में दौड़ लगा दी. उसके पीछे-पीछे जनता, पुलिस और वन-विभाग की टीम भी दौड़ रही है. यह वाकया पानसेमल वन परिक्षेत्र के जलगोन में गोटू पाटिल के खेत में हुआ. अब पुलिस और वन विभाग की टीमें दोनों के रेस्क्यू की कोशिश कर रही हैं.

गौरतलब है कि जैसे ही यहां तेंदुआ और उसका शावक दिखाई दिए तो अफरा-तफरी मच गई. उन्हें देखने गांववालों की भीड़ लग गई. हालांकि, कई लोग इनके चलते डरे-सहमे भी दिखाई दिए. इस बीच आराम फरमाते तेंदुए को जैसे ही लोगों की भनक लगी, तो उसने दौड़ लगा दी. गनीमत रही कि जहां-जहां तेंदुआ दौड़ा, वहां कोई इंसान या जानवर नहीं था. वरना, किसी भी तरह की घटना घट सकती थी.

” isDesktop=”true” id=”6665631″ >

कपल का रोमांटिक डांस
गौरतलब है कि, इन दिनों मध्य प्रदेश से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. कहीं रोमांटिक वीडियो वायरल होता है, तो कहीं मारपीट का वीडियो वायरल होता है. कहीं कोई नशे में धुत लड़की बीच सड़क हंगामा करती दिखाई देती है. हाल ही में इंदौर से एक वीडियो वायरल हुआ. उसमें दिखा कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बारिश में बीच सड़क डांस कर रहे हैं. वीडियो भंवरकुंआ का है. ये कपल बीआरटीएस पर बरसते पानी में डांस कर रहा है. दरअसल, दोनों रील बना रहे थे. इस रील पर रोमांटिक सॉन्ग ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए…’ बैकग्राउंड में बजाया गया है.

Tags: Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More